Happy Baisakhi 2024 Wishes: 'वाहे गुरु की कृपा...', बैसाखी के खास मौकों पर अपनों के भेजें ये स्पेशल संदेश

Happy Baisakhi 2024 Wishes Hindi: आज पूरा भारत 'बैसाखी' का पर्व बड़े ही शानदार अंदाज में मना रहा है। 'बैसाखी' का शुरुआत पंजाब से हुई है, वहां इसे रबी की फसल की कटाई की सफलता के रूप में मनाया जाता है तो वहीं सिख धर्म को मानने वालों के लिए आज से उनका 'न्यू ईयर' भी शुरू होता है।

Happy Baisakhi 2024 Wishes

आपको बता दें कि 13 अप्रैल 1699 को सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने 'खालसा पंथ' की स्थापना भी की थी इसलिए भी आज का दिन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।

आज के दिन किसान लोग नए कपड़े पहनते हैं और जमकर उत्सव मनाते हैं, इस दिन को आप भी खास बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए, तो देर किस बात की है, आज के दिन अपनों को भेजें खास संदेश, दिन बन जाएगा यादगार।

अपनों को भेजें खास संदेश...

  • आ गई बैसाखी, चलो जमकर मनाएं उत्सव और साथ खाएं मिठाई, Happy Baisakhi 2024।
  • मक्के दी रोटी, सरसों का साग, आपको मुबारक हो बैसाखी का त्योहार, Happy Baisakhi 2024।
  • वाहे गुरु सब पर कृपा बनाए रखें, आपको और आपके पूरे परिवार को बैसाखी का त्योहार मुबारक हो, Happy Baisakhi 2024।
  • ईश्वर सब पर कृपा बनाए रखे, बैसाखी का त्योहार सबके लिए खुशियां लेकर आए, Happy Baisakhi 2024।
  • ये बैसाखी नहीं, अपनों से मिलने का है त्योहार, आओ सब मिलकर साथ में जश्न मनाएं, Happy Baisakhi 2024।
  • ऊपर वाले का शुकराना है, आज सबको मिलकर बैसाखी मनाना है, बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • आज का दिन बन जाए यादगार, चारों ओर खुशियों की हो बहार, बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • आज का दिन खास है क्योंकि आज तो बैसाखी का त्योहार है, याहू याहू, बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • आओ मिलकर खेलें अबीर-गुलाल, बैसाखी के रंग से भर दें सबके दिल में प्यार, बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • चारों ओर छाई है मस्ती क्योंकि आ गई है बैसाखी , आप सभी को खुशियों का पर्व मुबारक हो।
  • तो भंगड़ा पाओ, खुशी मनाओ, बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं।

कुछ खास बातें

  • बैसाखी पंजाब में मूल रूप से मनाई जाती है लेकिन अब इसका प्रभाव पूरे भारत में नजर आता है।
  • पंजाब का परपरागत नृत्य भांगड़ा और गिद्दा किया जाता है औऱ गुरुद्वारों मे लंगर का आयोजन होता है।
  • हिंदू धर्म के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे कि मेष संक्रान्ति कहते हैं।
  • इसलिए आज के दिन लोग गंगास्नान करते हैं और दान-पुण्य करते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+