Hanuman Jayanti 2025: कहां हुई थी हनुमान की भगवान राम से पहली मुलाकात? क्यों कहलाते हैं 'पवनपुत्र'?
Hanuman Jayanti 2025: आज पवनपुत्र हनुमान का जन्मोत्सव पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया है। मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। उत्तर हो या दक्षिण , सभी जगह प्रभु श्री राम के परम भक्त का नाम गूंज रहा है। आपको बता दें कि हनुमान जी का जन्मस्थान "अंजनाद्री पर्वत" है, जो कर्नाटक के कोप्पल जिले में स्थित है।
यह स्थान प्रसिद्ध हम्पी (Hampi) के निकट है और पंपा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कुछ लोग हनुमान जी का जन्म कैथल (हरियाणा) या गुमला (झारखंड) का जन्मस्थान मानते हैं लेकिन बजरंगबाली को कर्नाटकवासी अपना ही कहते हैं।

उनका मानना है कि अंजनाद्री नाम उनकी माता अंजना के नाम पर पड़ा है, माना जाता है कि यहां पर आकर जो मांगा जाता है, वो पूरा जरूर होता है। ये आस्था का केंद्र है, जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
हम्पी को "किष्किंधा नगरी" कहते हैं (Hanuman Jayanti 2025)
आपको बता दें कि रामायण के मुताबिक प्रभु राम की मुलाकात हनुमान जी से यहीं कर्नाटक में हुई थी इसलिए हम्पी क्षेत्र को "किष्किंधा नगरी" भी कहा जाता है। रामायण काल में वानरराज सुग्रीव की राजधानी यहीं थी इसलिए हनुमान भी यहीं पर राम-लक्ष्मण से पहली बार मिले थे।
आइए जानते हैं भगवान हनुमान से जुड़े कुछ बेहद रोचक और अद्भुत तथ्य...
- भगवान हनुमान को कई देवताओं से आशीर्वाद मिला था कि वे अमर रहेंगे इसलिए माना जाता है कि वो पृथ्वीलोक पर विचरण कर रहे हैं।
- हनुमान जी सूर्यदेव को अपना गुरु बनाया और उन्हीं से वेद-शास्त्रों की शिक्षा ली।
- एक बार खेलते वक्त बजरंगबली की ठुड्डी (हनु) पर चोट लगी थी इसलिए उनका नाम हनुमान पड़ा।
- हनुमान जी भगवान शिव के 11वें रुद्र अवतार माने जाते हैं।
- हनुमान जी का जन्म माता अंजनी की तपस्या के फलस्वरूप हुआ था,उन्हें पवनदेव ने अपनी शक्ति से उत्पन्न किया, इसलिए वे 'पवनपुत्र' कहलाए।
मंगलवार और शनिवार को हनुमान की पूजा होती है
- हनुमान जी को अष्टसिद्धि (अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व) नव निधियां प्राप्त हैं।
- गोस्वामी तुलसीदास जी जब रामचरितमानस की रचना कर रहे थे, तब हनुमान जी ने उन्हें दर्शन देकर आशीर्वाद दिया था।
- हनुमान जी को संकटमोचक मानकर लोग मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से पूजा करते हैं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बात करें।












Click it and Unblock the Notifications