Hanuman Chalisa: 'बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं', आज जरूर करें हनुमान चालीसा का पाठ, खुल जाएगी किस्मत
Hanuman Jayanti 2026:आज पूरा देश हनुमान जयंती मना रहा है, सुबह से ही मंदिरों में बजरंग बली के जयकारे लग रहे हैं। आज का दिन बेहद ही पावन है,मान्यता है कि जो कोई भी आज हनुमान जी पूजा सच्चे मन से करता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है और सारे कष्ट दूर होते हैं। इंसान को हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है।
आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ विशेष रूप से करना चाहिए, माना जाता है कि इसका पाठ करने से जीवन की समस्त बाधाएं दूर होती हैं और शक्ति, साहस व आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है।मानसिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से भी व्यक्ति को सशक्त करता है।

हनुमान चालीसा (Shri Hanuman Chalisa Doha)
दोहा
- श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।
- बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।।
- बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
- बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।
चौपाई : (Hanuman Chalisa)
- जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
- जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।
- रामदूत अतुलित बल धामा।
- अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।
- महाबीर बिक्रम बजरंगी।
- कुमति निवार सुमति के संगी।।
- कंचन बरन बिराज सुबेसा।
- कानन कुंडल कुंचित केसा।।
- हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।
ग्रह दोषों से राहत देता है हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa)
- कांधे मूंज जनेऊ साजै।
- संकर सुवन केसरीनंदन।
- तेज प्रताप महा जग बन्दन।।
- विद्यावान गुनी अति चातुर।
- राम काज करिबे को आतुर।।
- प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
- राम लखन सीता मन बसिया।।
- सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
- बिकट रूप धरि लंक जरावा।।
- भीम रूप धरि असुर संहारे।
- रामचंद्र के काज संवारे।।
- लाय सजीवन लखन जियाये।
- श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।
- रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
- तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।
- सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
- अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।
- सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
- नारद सारद सहित अहीसा।।
- जम कुबेर दिगपाल जहां ते।
- कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।
- तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
- राम मिलाय राज पद दीन्हा।।
- तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।
- लंकेस्वर भए सब जग जाना।।
- जुग सहस्र जोजन पर भानू।
- लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।
- प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
- जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।
- दुर्गम काज जगत के जेते।
चालीसा के 108 बार पाठ से विशेष फल की प्राप्ति होती है (Hanuman Chalisa)
- सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
- राम दुआरे तुम रखवारे।
- होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
- सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
- तुम रक्षक काहू को डर ना।।
- आपन तेज सम्हारो आपै।
- तीनों लोक हांक तें कांपै।।
- भूत पिसाच निकट नहिं आवै।
- महाबीर जब नाम सुनावै।।
- नासै रोग हरै सब पीरा।
- जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
- संकट तें हनुमान छुड़ावै।
- मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।
- सब पर राम तपस्वी राजा।
- तिन के काज सकल तुम साजा।
- और मनोरथ जो कोई लावै।
- सोइ अमित जीवन फल पावै।।
- चारों जुग परताप तुम्हारा।
- है परसिद्ध जगत उजियारा।।
- साधु-संत के तुम रखवारे।
- असुर निकंदन राम दुलारे।।
- अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।
- अस बर दीन जानकी माता।।
- राम रसायन तुम्हरे पासा।
- सदा रहो रघुपति के दासा।।
- तुम्हरे भजन राम को पावै।
- जनम-जनम के दुख बिसरावै।।
- अन्तकाल रघुबर पुर जाई।
- जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।
- और देवता चित्त न धरई।
- हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।
- संकट कटै मिटै सब पीरा।
- जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
- जै जै जै हनुमान गोसाईं।
- कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।
ब्रह्म मुहूर्त में पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है
- जो सत बार पाठ कर कोई।
- छूटहि बंदि महा सुख होई।।
- जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।
- होय सिद्धि साखी गौरीसा।।
- तुलसीदास सदा हरि चेरा।
- कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।।
- दोहा (Shri Hanuman Chalisa Doha)
- पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
- राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।
हनुमान चालीसा पढ़ने का लाभ ( Hanuman Chalisa benefits)
- हनुमान जी को भूत पिशाच नाशक माना गया है, अतः उनका स्मरण नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है।
- मन की शांति और एकाग्रता आती है।
- मानसिक तनाव और चिंता को दूर करता है।
- शक्ति और साहस की प्राप्ति होती
- भक्तों को कठिन परिस्थितियों से उबारते हैं।
- शनि दोष, राहु-केतु की दशा में चालीसा का पाठ अत्यंत लाभकारी माना गया है।
हनुमान चालीसा पाठ की विधि
- स्नान करके शुद्ध वस्त्र पहनें।
- हनुमान जी की मूर्ति या चित्र के सामने दीपक और अगरबत्ती जलाएं।
- एकाग्र चित्त होकर श्रद्धा और भक्ति भाव से पाठ करें।
- प्रसाद में गुड़ और चने का वितरण शुभ माना जाता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बात करें।












Click it and Unblock the Notifications