Halloween 2025: क्यों बनते हैं भूत और चुड़ैल? क्या है 'ट्रिक और ट्रीट'का मतलब?
Halloween 2025: हर साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन का त्योहार मनाया जाता है,जिसमें बच्चे से लेकर बूढ़े तक भयानक गेटअप में दिखते हैं, कोई भूत बना है तो कोई चुड़ैल, यह एक ऐसा त्योहार है जिसमें डर, रहस्य और मस्ती का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यह त्योहार मुख्य रूप से अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, और यूरोप के कई देशों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
लेकिन अब भारत में भी युवाओं और बच्चों के बीच भी इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। मान्यता है कि इस दिन मृत आत्माएं धरती पर आती हैं और जीवित लोगों के साथ संवाद करती हैं।

हैलोवीन का इतिहास (Halloween 2025)
हैलोवीन की शुरुआत 2000 साल पहले सेल्टिक समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले एक प्राचीन त्योहार सॉविन से हुई थी। यह त्योहार फसल कटाई के अंत और सर्दियों की शुरुआत का प्रतीक था। ऐसा माना जाता था कि इस रात मृत आत्माएं पृथ्वी पर लौट आती हैं, इसलिए लोग आत्माओं से बचने के लिए भूतों जैसे कपड़े पहनते और आग जलाते थे। बाद में ईसाई धर्म के प्रभाव से इस दिन को 'All Hallows' Eve कहा जाने लगा, जो आगे चलकर Halloween बन गया।
हैलोवीन कैसे मनाया जाता है (Halloween 2025)
हैलोवीन की रात लोग भूत, चुड़ैल, वैम्पायर, ज़ोंबी आदि के रूप में तैयार होते हैं। बच्चे घर-घर जाकर 'ट्रिक ऑर ट्रीट' (Trick or Treat) कहते हैं, जिसमें वे लोगों से कैंडी और चॉकलेट लेते हैं। लोग अपने घरों को कद्दू (Pumpkin) से बने 'जैक-ओ-लैंटर्न' से सजाते हैं, जिसमें डरावनी आकृतियाँ बनाई जाती हैं और अंदर मोमबत्ती रखी जाती है। इसके अलावा कई जगहों पर कॉस्ट्यूम पार्टी, हॉरर थीम गेम्स, हॉन्टेड हाउस विजिट, और फेस पेंटिंग का भी आयोजन होता है। हैलोवीन का मुख्य उद्देश्य मृत आत्माओं का सम्मान करना और उनसे डर को दूर करना है।
फोटोशूट्स का ट्रेंड देखने को मिलता है (Halloween 2025)
भारत में हैलोवीन का चलन नया है, लेकिन अब स्कूल, कॉलेज, कैफ़े और मॉल्स में इसे खूब मनाया जाता है। युवा वर्ग इस दिन कॉस्ट्यूम पार्टियों और थीम इवेंट्स में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सोशल मीडिया पर भी हैलोवीन के दिन डरावने लुक्स और फोटोशूट्स का ट्रेंड देखने को मिलता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications