Gupt Navratri 2024 : गुप्त नवरात्रि आज से प्रारंभ, इस बार देवी आराधना के लिए मिल रहे 10 दिन

Gupt Navratri 2024: आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि इस बार 6 जुलाई से प्रारंभ होकर 15 जुलाई तक रहेगी। इस बार देवी आराधना के लिए नौ नहीं, पूरे 10 दिन मिलेंगे। नवरात्रि के दिनों का बढ़ना शास्त्रों में अत्यंत शुभ बताया गया है।

नवरात्रि का प्रारंभ पुनर्वसु नक्षत्र की साक्षी में होगा और अगले ही दिन रवि पुष्य का शुभ संयोग बनेगा। गुप्त नवरात्रि में सिद्ध साधक और गृहस्थ लोग देवी की तामसिक आराधना पूजा करते हैं।

Gupt Navratri 2024

इसमें अनेक सिद्धियां गुप्त रहकर प्राप्त की जाती हैं और देवी शीघ्र प्रसन्न भी होकर ाधक को मनोवांछित फल प्रदान करती है।

ऐसे रहेंगे नवरात्रि के 10 दिन

  • 6 जुलाई : गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, शुक्र कर्क में दूसरे दिन प्रात: 4:31 से
  • 7 जुलाई : द्वितीया, चंद्र दर्शन, रवि पुष्य पूरे दिन रात
  • 8 जुलाई : तृतीया अहोरात्र, सर्वार्थसिद्धि योग
  • 9 जुलाई : तृतीया प्रात: 6:10 तक पश्चात चतुर्थी
  • 10 जुलाई : चतुर्थी
  • 11 जुलाई: पंचमी, कुमार षष्ठी
  • 12 जुलाई : षष्ठी, मंगल वृषभ में
  • 13 जुलाई : विवस्वत सप्तमी
  • 14 जुलाई : दुर्गाष्टमी
  • 15 जुलाई : भड़ली नवमी, गुप्त नवरात्र समाप्त

क्या करें गुप्त नवरात्र में

  • गुप्त नवरात्रि में मंत्रों की सिद्धि शीघ्र होती है। इसलिए यदि आप अपने इष्ट देव, गुरु मंत्र, देवी मंत्र या अन्य मंत्रों की सिद्धि करना चाहते हैं तो शुद्ध सात्विक रहते हुए मंत्रों की सिद्धि करें।
  • इस नवरात्रि में कन्याओं का पूजन करने से समस्त परेशानियों का शीघ्र हल मिल जाता है।
  • कन्याओं को भोजन करवाकर उनके चरण पूजन करें और उचित भेंट प्रदान करें।
  • गुप्त नवरात्रि में मांस, मदिरा, परस्त्री परपुरुष गमन आदि का त्याग करना चाहिए।
  • इस नवरात्रि में अपनी किसी सबसे प्रिय वस्तु का त्याग संयमपूर्वक करना चाहिए।
  • नित्य प्रतिदिन संपूर्ण दुर्गा सप्तशती या सप्तशती के बारहवें अध्याय का पाठ करना चाहिए।
  • सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करने से समस्त संकट दूर हो जाते हैं।
  • शत्रु पीड़ा आदि दूर करने के लिए प्रत्यंगिरा स्तोत्र का पाठ भी फलदायी रहता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+