Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा आज, जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
Govardhan Puja 2025: दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा और इंद्र देव के अहंकार के नाश की याद में मनाया जाता है। इस दिन भक्त अपने घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत का स्वरूप बनाकर भगवानकृष्ण की आराधना करते हैं।
इसे अन्नकूट भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन विविध प्रकार के व्यंजन बनाकर भगवान को भोग लगाया जाता है लेकिन इस बार इसकी तारीख को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गया है।

कुछ लोगों का कहना है कि ये त्योहार आज मनाया जाएगा तो वहीं कुछ के हिसाब से ये पर्व कल है तो चलिए आपको बताते हैं कि इसकी सही डेट क्या है?
गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर 2025 को है (Govardhan Puja 2025)
दरअसल प्रतिपदा स्थिति कल शाम से शुरू हुई इसलिए गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर 2025 को यानी कि आज है, जिसका सुबह का मुहूर्त 06:30 AM से 08:47 AM तक था तो वहीं गोवर्धन पूजा का संध्या मुहूर्त 03:36 PM से 05:52 PM बजे तक है।
गोवर्धन पूजा का महत्व (Govardhan Puja 2025)
इस दिन गोवर्धन पूजा करने से श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में समृद्धि आती है।यह पर्व हमें सिखाता है कि हमें प्रकृति, पर्वत, पशु और जल जैसे संसाधनों की रक्षा करनी चाहिए।यह दिन अन्न और अन्नदाता के प्रति आभार व्यक्त करने का भी प्रतीक है। यह पर्व बताता है कि अहंकार चाहे देवताओं का ही क्यों न हो, अंततः धर्म और विनम्रता की जीत होती है।
गोवर्धन पूजा विधि (Govardhan Puja 2025)
सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। घर के आंगन या पूजा स्थल में गोबर से गोवर्धन पर्वत का आकार बनाएं। उस पर फूल, पत्ते, दीपक और मिठाई आदि से सजावट करें। गोवर्धन पर्वत के चारों ओर छोटी गाय, बछड़ा, और श्रीकृष्ण का प्रतीक रखें।'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' या 'गोवर्धन धारणं वन्दे गोविन्दं गोकुलप्रियं' मंत्र से पूजा करें। अन्नकूट प्रसाद (56 भोग या विविध व्यंजन) भगवान को अर्पित करें।पूजा के बाद गोवर्धन की परिक्रमा करें और आरती करें।अंत में प्रसाद सभी में बाँटें और परिवार सहित भोजन करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications