इन मंत्रों से कीजिए गणपति की पूजा, हर ख्वाहिश होगी पूरी

लखनऊ। गणेश चतुर्थी का भगवान गणेश का एक प्रकार से महोत्सव है। इस महोत्सव में सभी अपने-अपने अनुसार गणेश की पूजा अर्चना करके उनसे आशीर्वाद रूप सुख, समृद्धि व शान्ति की कामना करते है। वैसे तो गणेश जी की अनेक नाम है किन्तु ये 12 नाम अधिक प्रभावशाली और कल्याणकारी है।

  • सुमुख
  • एकदन्त
  • कपिल
  • गजकर्ण
  • लम्बोदर
  • विकट
  • विनायक
  • धूम्रकेतु
  • गणाध्यक्ष
  • भालचन्द्र
  • गजानन
  • विघ्ननाशन।
  • सामान्य दृष्टि से इन नामों का अर्थ- सुन्दर मुख वाले, एक दांत वाले, कपिल वर्ण के, हाथी के कान वाले, लम्बे पेट वाले, विपत्ति का नाश करने वाले, न्याय करने वाले, धुये के रंग वाली पताका वाले, गुणों के अध्यक्ष, मस्तक में चन्द्रमा धारण करने वाले और हाथी के समान मुख वाले।

एक माला का जाप करें

एक माला का जाप करें

  • ऋण से मुक्ति के लिए- 'ऊॅ गणेश ऋणं छिन्धि वरणयं हुं नमः फट' इस मन्त्र की एक माला का जाप करें।
  • संकट नाशके लिए- 'ऊॅ नमो हेरम्ब मदमोहित मम संकटान निवारय स्वाहा' इस मन्त्र की 1 माला का जाप करें।
  • वशीकरण के लिए- 'ऊॅ श्रीं गं सौम्याय गणपते वरवरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा' निम्न मन्त्र की 5 माला का जाप करें।
  •  पान, सुपारी, लौंग,

    पान, सुपारी, लौंग,

    • किसी तान्त्रिक क्रिया को नष्ट करने के लिए- 'ऊॅ वक्रतुंडाय हुम' इस मन्त्र का जाप करते वक्त मुॅह में पान, सुपारी, लौंग, इलायची, गुड़ आदि होना चाहिए। इसकी साधना में पवित्रता का विशेष ध्यान रखना होगा।
    • आलस्य, निराशा, कलह व विपत्ति नाश के लिए- 'गं क्षिप्रप्रसादनाय नमः' मन्त्र की कम से 2 माला का जाप करें।
    • धन व आत्मबल प्राप्ति के लिए- 'ऊॅ गं नमः' निम्न मन्त्र की एक माला का जाप करें।
    • रोजगार प्राप्ति के लिए

      रोजगार प्राप्ति के लिए

      आर्थिक समृद्धि व रोजगार प्राप्ति के लिए- निम्न मन्त्र- 'ऊॅ श्रीं गं सौभ्याय गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा' की एक माला का जाप करें।

      विवाह में आने वाली बाधाओं के लिए मंत्र

      विवाह में आने वाली बाधाओं के लिए मंत्र

      'ऊॅ वक्रतुण्डैक दंष्टाय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं में स्वाहा' की कम से कम 1 माला का जाप करने से विवाह में आने वाली बाधायें दूर होगी और सुन्दर जीवन साथी प्राप्त होगा।

      सफलता मिलने की शतप्रतिशत आसार

      सफलता मिलने की शतप्रतिशत आसार

      • गं गणपते नमः मन्त्र का जाप करने से लगभग सभी प्रकार की मनोकामनायें पूर्ण होगी।
      • उपरोक्त मन्त्रों को यदि विश्वास और विधि के साथ गणेश चतुर्थी पर किया जायेगा तो सफलता मिलने की शतप्रतिशत आसार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+