Laxmi Mata: शुक्रवार को इस तरह से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, जमकर बरसेगा पैसा
Laxmi Mata: शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन होता है, जिनकी कृपा के बिना इंसान का जीवन सुखमय हो ही नहीं सकता है। मां लक्ष्मी की पूजा आज के दिन करने से इंसान के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है और साथ इंसान को हर तरह से के कष्ट से मुक्ति मिल जाती है।

यहां हम आपको बताते हैं कि आज के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए?
आज के दिन जरूर करें इन मंत्रों से मां लक्ष्मी की पूजा
- या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
- या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
- या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
- सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥ ( 108 बार)
- ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम: ( 108 बार)
लक्ष्मी माता की आरती ( Laxmi Mata Ki Aarti)
- ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
- तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥
- ओम जय लक्ष्मी माता॥
- उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता, मैय्या तुम ही जग माता।
- सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
- ओम जय लक्ष्मी माता॥
- दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता, मैय्या सुख संपत्ति पाता।
- जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
- ओम जय लक्ष्मी माता॥
- तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता, मैय्या तुम ही शुभ दाता।
- कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
- ओम जय लक्ष्मी माता॥
- जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता, मैय्या सब सद्गुण आता।
- सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
- ओम जय लक्ष्मी माता॥
- तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता, मैय्या वस्त्र न कोई पाता।
- खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
- ओम जय लक्ष्मी माता॥
- शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता, मैय्या क्षीरगदधि की जाता।
- रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
- ओम जय लक्ष्मी माता॥
- महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता, मैय्या जो कोई जन गाता।
- उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
- ओम जय लक्ष्मी माता॥
- सब बोलो लक्ष्मी माता की जय, लक्ष्मी नारायण की जय।
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications