First Monday of Sawan: सावन का पहला सोमवार आज , मंदिरों में गूंज रहे हैं बम-बम भोले के जयकारे
नई दिल्ली, 18 जुलाई। आज सावन का पहला सोमवार है, आज का सोमवार सभी के लिए काफी शुभ और सर्वसिद्धिदायक दिन है। आज सुबह से ही शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। भक्तगण लाइनों में लगकर भोलेनाथ को जल चढ़ाने की प्रतिक्षा कर रहे हैं।दिल्ली, वाराणसी, बिहार, झारखंड, एमपी हर जगह लोग भगवान शिव का जय-जयकार कर रहे हैं, मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना हो रही है।

सावन के हर सोमवार का महत्व होता है
आपको बता दें कि सावन के हर सोमवार का महत्व होता है। आज के दिन कुछ लोग उपवास रखते हैं और पूरे दिन भूखे-प्यासे रहने के बाद शाम को अन्न खाते हैं, तो कुछ लोग पूरे दिन का व्रत रखते हैं। सावन का पहला सोमवार बहुत सारी खुशियां लेकर आया है। वैसे भी सावन भगवान शिव का प्रिय मास है और ऊपर से आज भोलेनाथ का दिन है तो ऐसे में सोमवार का महत्व अपने आप में काफी बढ़ ही जाता है।

भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
ऐसा माना जाता है कि जो भक्त सावन सोमवार का व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूरे विधि विधान से पूजा करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं, उस पर कभी कोई बुरा साया नहीं होता है। उसे हर तरह का सुख मिलता है और वो तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ता है।
Recommended Video

इन मंत्रों से कीजिए भोलेनाथ की पूजा
- ॐ नमः शिवाय नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वरायनित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥
- मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वरायमंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे म काराय नम: शिवाय:
- ऊं नम: शिवाय मंत्र का मानसिक जाप करें।
ये करें और ये ना करें
- जो लोग आज उपवास रखते हैं वो अपने क्रोध और भावनाओं पर संयम रखें।
- किसी को अपशब्द न कहें।
- झूठ न बोले, किसी का अपमान न करें।
- काम, क्रोध, लोभ, मोह से दूर रहे। गरीबों को फलों का दान करें।












Click it and Unblock the Notifications