Falgun Month 2025: 'महाशिवरात्रि, होली, दुर्गाष्टमी', देखें फाल्गुन मास के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट
Falgun Month 2025 Vrat Tyohar: हिंदू वर्ष का अंतिम मास फाल्गुन 13 फरवरी से 14 मार्च 2025 तक रहेगा। यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है और इस महीने में श्रीकृष्ण की भक्ति, पूजा, आराधना और उनके मंत्रों का जाप करने से समस्त सिद्धियों, सुखों, समृद्धि की प्राप्ति होती है।

श्रीकृष्ण की कृपा से नि:संतान दंपती को संतान प्राप्त होती है और मनुष्य को प्रेम की प्राप्ति होती है। इस महीने में महाशिवरात्रि, होली जैसे बड़े त्योहार भी आते हैं। इस महीने में दो बार भौमप्रदोष का योग बन रहा है। इसके साथ ही 9 मार्च को रवि पुष्य का शुभ संयोग भी बनेगा। रवियोग, सवार्थसिद्धि योग, अमृसिद्धि योग भी रहेंगे।
श्रीकृष्ण को प्रिय फाल्गुन
फाल्गुन का महीना भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। माघ पूर्णिमा से फाल्गुन पूर्णिमा तक पूरे एक माह बृज, वृंदावन आदि श्रीकृष्ण की भूमि पर उत्सव मनाया जाता है। इन क्षेत्रों में होली भी बड़े उत्सव के रूप में मनाई जाती है। इस पूरे महीने भगवान श्रीकृष्ण की विशेष भक्ति करनी चाहिए। इससे ज्ञान, धन, सिद्धि, आकर्षण, प्रेम, सौंदर्य, सम्मोहन शक्ति सबकुछ प्राप्त होता है। इस पूरे महीने श्रीकृष्ण के प्रिय मंत्र कृं कृष्णाय नम: का नियमित रूप से जाप करना चाहिए।
फाल्गुन मास के प्रमुख व्रत-त्योहार-पर्व
- 16 फरवरी- संकट चतुर्थी, चंद्रोदय रात्रि 9:42
- 18 फरवरी- महाकालेश्वर नवरात्र प्रारंभ
- 20 फरवरी- कालाष्टमी
- 24 फरवरी- विजया एकादशी
- 25 फरवरी- भौमप्रदोष व्रत
- 26 फरवरी- महाशिवरात्रि
- 27 फरवरी- अमावस्या का पुण्य
- 3 मार्च- विनायक चतुर्थी व्रत
- 7 मार्च- दुर्गाष्टमी, होलाष्टक प्रारंभ
- 10 मार्च- आमलकी एकादशी
- 11 मार्च- भौमप्रदोष व्रत
- 13 मार्च- होलिका दहन
- 14 मार्च- धूलिका उत्सव, होली, फाल्गुन पूर्णिमा
बड़े ग्रहों का परिवर्तन
- 23 फरवरी- शनि अस्त प्रात: 9:53
- 24 फरवरी- मंगल मार्गी प्रात: 7.32
- 25 फरवरी- बुध उदय पश्चिम में सायं 7:23
- 27 फरवरी- बुध मीन में रात्रि 11:43
- 2 मार्च- शुक्र वक्री प्रात: 6:09
- 14 मार्च- सूर्य मीन में सायं 6:49












Click it and Unblock the Notifications