Eid Mubarak: आपकी मुस्कान और खुशियां ही मेरी दुनिया है, ईद की मिठास के साथ भेजें प्रियजनों को संदेश
इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने रमजान में रोजे के बाद ईद मुबारक का त्योहार मनाया जाएगा। इस साल ईद की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। पूरी संभावना है कि 21 या 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। प्रियजनों को भेजें शुभकामना संदेश

Eid Mubarak 2023: रमजान के रोजे महीने भर रखने के बाद ईद की खुशियों को सेलिब्रेट करने का मौका है। ईद मुबारक के मौके पर अपने दोस्तों और परिजनों को संदेश भेजना खास मौका होता है।
रमजान के रोजे के बाद ईद की सेवईयां
ईद की Wishes में friends और family को कैसी greetings भेजें ये सवाल कई बार दुविधा में भी डालता है। अब जबकि ramadan fast समाप्त हो रहे हैं, जानिए ईद मुबारक कहने के कुछ खास अंदाज।
प्रियजनों को भेजें शुभकामना संदेश
भीषण गर्मी में एक महीने के 16 घंटों से भी अधिक समय के रोजे यानी बिना पानी के उपवास वाली प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईद का उल्लास आता है। ईद की मिठास को बांटते हुए लोग अपने प्रियजनों को ईद के शुभकामना संदेश भेजते हैं।
ईद को स्पेशल बनाने का बेहद खास मौका
भागदौड़ और तनाव भरे जीवन में भी कुछ क्वालिटी टाइम निकालकर ईद की खुशियों को बांटा जा सकता है। जानिए कुछ तरीके और शुभकामना संदेश जिनका इस्तेमाल कर इस बार की ईद और स्पेशल बनाई जा सकती है।
- मेरी दुआ है कि अल्लाह आपको खुशियां दे और आपकी आने वाली जिंदगी बेहद रौशन हो। आप खुदा की सबसे खास और सर्वश्रेष्ठ नेमत के काबिल हैं। ईद की दिली मुबारकबाद!
- अल्लाह से बढ़कर कोई नेमत नहीं है। बेशुमार खुशियां बांटने से बढ़कर कोई नेक काम नहीं। आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक!
- ईद के इस मुबारक मौके पर उन लोगों के बीच भी प्यार बांटें जो किसी कारण ईद मनाने के काबिल नहीं। Living with Less समय की मांग है। लोगों को प्यार और देखभाल की जरूरत है। ईद मुबारक!
- ईद का दिन कामयाबी का जश्न मनाने का भी खास मौका है। अपनी खुशियां उन लोगों के बीच बांटें जिनसे आपको सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। ईद मुबारक!
- अल्लाह आपके अच्छे कामों को कबूल करें, आपके अपराधों और पापों को माफ करें। खुदा दुनिया भर में लोगों की पीड़ा कम करें। ईद-उल-फितर 2023 की मुबारकबाद!
- आपकी मुस्कान और खुशियां ही मेरी दुनिया है। खुदा करे आपको मुस्कुराने की हर वजह मिले। ईद मुबारक!
- ईद 2023 के मौके पर आपको और आपके परिवार को सद्भाव, शांति और हर्ष की बेशमुमार दौलत मिले। ईद की दिली मुबारकबाद!
- अल्लाह पाक रमजान के रोजे सभी लोगों के कबूल फरमाए। जीवन में कठिनाई दूर करने की ताकत भी बख्शे। ईद मुबारक!
- ईद की मीठी सेवईयों के साथ आपके जीवन में भी मोहब्बत की मिठास घुले। ऐसी ही दुआओं के साथ ईद मुबारक
- बिरयानी के मसालों की खूशबू की तरह आपकी लाइफ में भी हर रंग की महक घुले। मीठी सेवई की तरह खुशियों को सेलिब्रेट करने का मौका मिले। पूरी फैमिली को ईद की दिली मुबारकबाद!












Click it and Unblock the Notifications