Eid 2022: पूरे देश में ईद पर्व की धूम, मस्जिदों में लोगों ने अदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ
नई दिल्ली, 03 मई। आज देशभर में पूरे प्रेम और हर्षोल्लास से ईद मनाई जा रही है, सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है तो वहीं देश के अलग-अलग मस्जिदों में लोगों ने ईद की नमाज अदा की है और अपनों के लिए ऊपरवाले से अमन-चैन की दुआ मांगी है। आपको बता दें कि पूरे एक महीने के कठिन रोजे के बाद ईद का त्योहार आता है। इस दिन लोगों के घरों में सेंवई बनती हैं, इसलिए इस पर्व को 'मीठी ईद' भी कहा जाता है। इस वक्त देश के अलग-अलग राज्यों से मस्जिदों में लोगों के नमाज अदा करने की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।
Recommended Video

मालूम हो कि परंपरानुसार ईद-उल-फितर का पर्व 'शव्वाल' की पहली तारीख को मनाया जाता है, जो कि रमजान के महीने के खत्म होने पर शुरू होता है।'शव्वाल' का चांद दिखने पर ही ईद की तारीख तय होती है और वो कल दिखा था इसलिए आज पूरे देश में भाईचारे और प्रेम के प्रतीक इस त्योहार को मनाया जा रहा है।
आज के दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और नए कपड़े पहनते हैं। घरों में कई तरह के पकवान बनते हैं। नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस दिन तो बच्चों की मौज होती है, उनकी खुशी तो देखने लायक होती है। यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का मानक है जो कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आता है।
रमजान कहलाता है पाक महीना
आपको बता दें कि दरअसल इस्लाम में रमजान को सबसे पवित्र महीना माना गया है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इसमें लोग संयमित रहकर ऊपरवाले से सीधे साक्षात्कार करते हैं। इस पूरे महीने में सभी मुसलमान रोजे रखते हैं। कहते हैं कि 610 ईसवी में पैगंबर मोहम्मद साहब पर लेयलत-उल-कद्र के मौके पर पवित्र धर्म ग्रंथ कुरान शरीफ इसी महीने में नाजिल हुई थी, इसलिए इसे पाक महीना कहा जाता है। इस महीने के ही अंतिम दिन ईद मनायी जाती है।
वनइंडिया भी अपने सभी पाठकों को ईद की मुबारकबाद देता है और उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता है। Eid Mubarak.












Click it and Unblock the Notifications