Diwali 2023 Muhurat: आज है दीपावली, क्या है लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त?
Diwali 2023 Laxmi Ganesh Puja Muhurat: दीपों के महापर्व दिवाली का इंतजार लोगों के बड़ी शिद्दत से होता है। प्रेम, जोश और उत्साह का ये पर्व अपने साथ बहुत सारी खुशियां लेकर आता है। लोग अपने घरों को सुंदर ढंग से सजाते हैं और नए-नए कपड़े पहनकर पूरे परिवार संग लक्ष्मी-गणेश का पूजन करते हैं।

इस बार दिवाली की डेट को लेकर थोड़ा सा मन में भ्रम हो गया है, कुछ लोगों का कहना है कि दिवाली इस बार 12 नवंबर को है तो कुछ लोग का मानना है कि इस बार ये त्योहार 13 नवंबर को है।
12 नवंबर को मनाई जाएगी दिवाली
तो चलिए आपका संदेह यहां पर दूर कर देते हैं। दरअसल कार्तिक मास की अमावस्या का प्रारंभ 12 नवंबर को दोपहर 02:44 बजे से हो रहा है जिसका समापन अगले दिन यानी कि 13 नवंबर को दोपहर 02:56 पर होगा, इस वजह से दिवाली का पर्व 12 नवंबर को ही मनाया जाएगा, हालांकि इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने के दो शुभ मुहूर्त हैं।
शुभ मुहूर्त
- पहला शुभ मुहूर्त ( संध्या काल): 12 नवंबर को 05:39 PM- 07:35 PM तक
- दूसरा शुभ मुहूर्त (निशिता काल): 12 नवंबर को 11:39 PM- 13 नवंबर को 12:32 AM
मालूम हो कि शुभ योग में पूजा करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत होता है और इंसान को धन वैभव की प्राप्ति होती है।
क्यों होती हैं मां लक्ष्मी और श्री गणेश की साथ में पूजा?
मान्यता है कि मां लक्ष्मी का स्वभाव चंचल प्रवृत्ति का है और वो एक स्थान पर टिकती नहीं हैं लेकिन भगवान गणेश, जो कि उनके पुत्र हैं, से वो बहुत प्रेम करती हैं और उन्हें वरदान प्राप्त है कि वो जहां भी रहेंगे मां लक्ष्मी वहां पर स्थाई रूप से रहेंगी इसी कारण दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश जी पूजा साथ-साथ होती है।
गणेश जी की आरती
- जय गणेश जय गणेश,
- जय गणेश देवा ।
- माता जाकी पार्वती,
- पिता महादेवा ॥
- एक दंत दयावंत,
- चार भुजा धारी ।
- माथे सिंदूर सोहे,
- मूसे की सवारी ॥
- जय गणेश जय गणेश,
- जय गणेश देवा ।
- माता जाकी पार्वती,
- पिता महादेवा ॥
- पान चढ़े फल चढ़े,
- और चढ़े मेवा ।
- लड्डुअन का भोग लगे,
- संत करें सेवा ॥
- जय गणेश जय गणेश,
- जय गणेश देवा ।
- माता जाकी पार्वती,
- पिता महादेवा ॥
- अंधन को आंख देत,
- कोढ़िन को काया ।
- बांझन को पुत्र देत,
- निर्धन को माया ॥
- जय गणेश जय गणेश,
- जय गणेश देवा ।
- माता जाकी पार्वती,
- पिता महादेवा ॥
- 'सूर' श्याम शरण आए,
- सफल कीजे सेवा ।
- माता जाकी पार्वती,
- पिता महादेवा ॥
- जय गणेश जय गणेश,
- जय गणेश देवा ।
- माता जाकी पार्वती,
- पिता महादेवा ॥
- दीनन की लाज रखो,
- शंभु सुतकारी ।
- कामना को पूर्ण करो,
- जाऊं बलिहारी ॥
- जय गणेश जय गणेश,
- जय गणेश देवा ।
- माता जाकी पार्वती,
- पिता महादेवा ॥
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
Supreme Court Decision: धर्म बदला तो SC दर्जा खत्म! आर्टिकल 341 पर कोर्ट का बड़ा फैसला, दुरुपयोग पर कसा शिकंजा -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications