Diwali 2022: जानिए गोवर्धन पूजा और भैया दूज की सही तिथि और मुहूर्त
Diwali 2022: दिवाली पांच दिनों का त्योहार है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है, उसके बाद छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी होती है, इसके बाद बड़ी दिवाली का पर्व होता है, इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है और इसके बाद भईया दूज मनाया जाता है। इन पांच दिनों में लोगों के घरो में उत्सव सा माहौल रहता है। लोगो घरों को अनेक तरह से सजाते हैं, खुद भी सजते हैं। इन दिनों गणेश पूजन, मां लक्ष्मी की पूजा, मां काली की अराधना और श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। इन पांचों का अपना अलग-अलग महत्व है, जिसे जानना हर किसी को काफी जरूरी है। चलिए विस्तार से जानते हैं इन पांचों दिनों के बारे में।

धनतेरस
दिवाली का पहला दिन धनतेरस का होता है, इस दिन भगवान धन्वंतरी का जन्मदिन होता है और इसलिए इस दिन उनकी पूजा होती है। इस बार धनतेरस 22 अक्टूबर को है और इस दिन पूजा करने का महूर्त शाम 7 बजे से रात 8 बजकर 17 मिनट तक का है। इस दिन लोग जमकर सामानों की खरीदारी करते हैं, ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो खरीदा जाता है उसकी आयु लंबी होती है और ऐसा करना शुभ होता है, इससे घर में शांति और सुख का वास होता है।

नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली
धनतेरस के दूसरे दिन नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली होती है, इसे ही काली चौदस भी कहते है। इस दिन मां काली जी समेत 6 देवी -देवताओं की विशेष पूजा की जाती है। इस बार ये पर्व 24 अक्टूबर को है। नरक चतुर्दशी के दिन सायंकाल में यम की प्रसन्नता के लिए दीपदान भी किया जाता है। नरक चतुर्दशी 24 अक्टूबर को सुबह 05:05 बजे से शुरू होगी और शाम को 6:27 बजे खत्म होगी, इसलिए इस दिन ही छोटी दिवाली मनाई जाएगी।

दिवाली
दिवाली का पावन पर्व 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा क्योंकि इस दिन शाम को ही 6:27 बजे के बाद से अमावस्या तिथि लग जाएगी। माना जाता है कि इस दिन ही भगवान राम, पत्नी सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। इस दिन अमावस्या थी तो लोगों ने घरों को दीपकों से सजाया था इसलिए ही इस दिन लोग अपने घरों को दीपकों से सजाते हैं। घरों में मां लक्ष्मी और प्रभु गणेश जी की पूजा होती है, इस दिन लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 6:53 से शुरू होगा और 8:15 बजे तक रहेगा।
गोवर्धन पूजा
25 अक्टूबर 2022 मंगलवार को खंडग्रास सूर्य ग्रहण लग रहा है, जो कि शाम को 4 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर को होगी ही नहीं बल्कि अगले दिन यानी कि 26 अक्टूबर को होगी, इस पूजा का शुभ मुहूर्त 26 अक्टूबर को 06: 36 AM से 08: 55 AM तक है।

भाई दूज
26 अक्टूबर को ही दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से द्वितीया तिथि लग जाएगी तो इस दिन भाई-दूज मना सकते हैं लेकिन जो लोग उदयातिथि को मानते हैं, वो ये त्योहार 27 अक्टूबर को मनाएंगे, द्वितीया तिथि 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications