Diwali 2018: इस दिवाली पर मां लक्ष्मी को कीजिए कुछ इस तरह से प्रसन्न

नई दिल्ली। 19 अक्टूबर को दिवाली है, जिसके लिए घरों में तैयारियां जोरों पर हैं। इस दिन लोग भरसक कोशिश करते हैं कि वो मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर पाएं और इसलिए ही लोग घरों में रोशनी करके मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और घरों में दीपक जलाते हैं।

आइए जानते हैं कि इस दिन घर के किन-किन कोनों में घी के दीपक जलाने चाहिए, जिससे कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे...

  • सबसे पहले तो एक बड़ा सा दीपक आप मां लक्ष्मी की तस्वीर के सामने घी का जलाएं।
  • उसके बाद घर को तेल के दीपक से सजाएं।
  • आप अपने घर के मेनडोर के दोनों ओर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • घर के आंगन में घी का दीपक रखना चाहिए।
  • हमारे घर के आस-पास वाले चौराहे पर भी दीपक जलाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है।
  • घर के आस-पास यदि कोई मंदिर है तो वहां पर भी दीपक जलाना चाहिए।
  • दीपावली की रात्रि पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
  • घर के बेडरूम में दीपक में कपूर जलाकर रखने से पति-पत्नी का संबंध और मधुर बनता है।
  • घर की गृहणियां भी रसोई में घी का दीपक गैस के चूल्हे के दोनों ओर जलाएं, ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।
  • घर के द्वार पर रंगोली सजाएं और वहां दीपक जरूर जलाएं।
  • घर की चौखट पर कुमकुम-हल्दी का टीका करके मां लक्ष्मी के लिए तेल का दीपक जलाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+