Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

December 2025 Vrat Tyohar List: ये है दिसंबर माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट, कब से लग रहा खरमास?

December 2025 Vrat Tyohar List: साल के अंतिम महीने दिसंबर में अगर बहुत सारी ठंड पड़ती है तो वहीं दूसरी ओर ये बहुत सारे उपवास और व्रत भी लेकर आता है, दूसरे शब्दों में कहा जाए तो दिसंबर का महीना हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष और पौष मास का संगम होता है। साल के अंतिम महीने में कई प्रमुख व्रत, पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं।

धार्मिक आस्था, पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए यह महीना विशेष है। यहां हम आपके लिए लाए हैं व्रत और त्योहारों की एक पूरी लिस्ट, जिसको देखकर आप पूरे महीने की प्लानिंग आसानी से कर सकते हैं।

December 2025 Vrat Tyohar List

दिसंबर में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार (December 2025 Vrat Tyohar List)

  • 1 दिसंबर 2025, सोमवार- मोक्षदा एकादशी -गीता जयंती
  • 2 दिसंबर 2025, मंगलवार- प्रदोष व्रत
  • 4 दिसंबर 2025, गुरुवार- अन्नपूर्णा जयंती, दत्तात्रेय जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा
  • 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार- पौष माह शुरु
  • दिसंबर 2025, रविवार- संकष्टी चतुर्थी
  • 15 दिसंबर 2025, सोमवार- सफला एकादशी
  • 16 दिसंबर 2025, मंगलवार- धनु संक्रांति, खरमास की शुरुआत
  • 17 दिसंबर 2025, बुधवार- प्रदोष व्रत
  • 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार- पौष अमावस्या
  • 24 दिसंबर 2025, बुधवार- विनायक चतुर्थी
  • 27 दिसंबर 2025, शनिवार- गुरु गोविंद सिंह जयंती
  • 30 दिसंबर 2025, मंगलवार- पौष पुत्रदा एकादशी
  • 31 दिसंबर 2025, बुधवार- बैकुंठ एकादशी

क्रिसमस (December 2025 Vrat Tyohar List)

इसके अलावा दिसंबर का बहुत बड़ा आकर्षण क्रिसमस है , जो कि ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व है, 25 दिसंबर को यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन चर्च में प्रार्थना सभाएं आयोजित होती हैं और लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं। भारत में भी यह त्योहार प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता के संदेश के साथ अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

क्रिसमस का इतिहास (December 2025 Vrat Tyohar List)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन बेथलेहम (Bethlehem) में माता मैरी ने ईसा मसीह को जन्म दिया था। मसीह का जन्म मानवता के कल्याण और प्रेम का संदेश देने के लिए हुआ था। पहली बार क्रिसमस का जश्न 4वीं शताब्दी में रोम में मनाया गया। धीरे-धीरे यह पर्व पूरे विश्व में फैल गया और आज यह वैश्विक उत्सव बन चुका है। यह पर्व हमें प्रेम, क्षमा, शांति और सेवा प्रदान करता है।

खरमास (December 2025 Vrat Tyohar List)

हिंदू धर्म में खरमास एक अत्यंत महत्वपूर्ण काल माना जाता है। यह वह समय है जब सूर्य देव धनु राशि या मकर राशि में प्रवेश करते हैं और लगभग एक माह तक उनकी गति विशेष स्थिति में रहती है। मान्यता है कि इस अवधि में शुभ-मंगल कार्य, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नई शुरुआत आदि वर्जित माने जाते हैं। 16 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार से खरमास लग रहा है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+