राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी ने बताया रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त, दूर किया सारा कन्फ्यूजन
Rakshabandhan Shubh Muhurat: रक्षा बंधन के पर्व का भाई-बहन साल भर बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन इस बार रक्षाबंधन की तारीख और शुभ मुहूर्त को लेकर बहुत संशय है। भद्रा के कारण 30 और 31 अगस्त दोनों दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है ऐसे में बहनें अपने भाई की कलाई में किस दिन और किस समय पर राखी बांधे इसको लेकर जबरदस्त कन्फ्यूजन हैं। वहींं अब राम मंदिर के प्रमुख पुजारी ने सारे संशय दूर करते हुए बताया है कि आखिर रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त क्या है?

दिन में नहीं है राखी बांधने का मुहूर्त
रामजन्म भूमि के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि कि 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन दिन के समय में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त नहीं है।
30 अगस्त को रात्रि में केवल साढ़े तीन घंटे है शुभ मुहूर्त
पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त को रात 08 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और रात्रि 11 बजकर 36 मिनट तक ही रहेगा। इसी साढ़े तीन घंटे के बीच भाई की कलाई में राखी बांधना उचित होगा।
30 अगस्त को पूरे दिन लगा रहेगा भ्रदा काल
हालांकि कि कई जानकारों ने ये दावा किया था कि भद्रा के कारण रक्षाबंधन 30 के बजाय 31 अगस्त को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि तो 30 अगस्त को है लेकिन पूरे दिन भद्रा काल है। भद्राकाल में भाई की कलाई में बहन द्वारा राखी बांधना शुभ नहीं है। भ्रदा काल लगभग 10 घंटे तक रहेगा।
राम जन्म भूमि प्रमुख पुजारी ने दूर किया सारा कन्फ्यूजन
कुछ जानकारों ने दावा किया था कि 31 अगस्त की सुबह 8 बजे तक रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त है लेकिन अब राम जन्मभूमि मंदिर के प्रमुख पुजारी ने सभी संशय को दूर कर दिया है। उनके अनुसार भाई की कलाई में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त की रात 8.04 बजे पर शुरू होगा और उसी तारीख को रात्रि 11.36 बजे समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा रक्षा बंधन इसी समय के भीतर मनाया जाना चाहिए। इस बार रक्षा बंधन पर दिन के समय कोई 'मुहूर्त' नहीं है।
#WATCH | On Raksha Bandhan, chief priest of Ram Janmabhoomi Acharya Satyendra Das says, "Raksha Bandhan will start on August 30 night at 08:04 PM and end at 11:36 PM on the same date. Raksha Bandhan should be celebrated within this time... There is no 'muhurat' during the day… pic.twitter.com/lDSLKGQtcG
— ANI (@ANI) August 29, 2023












Click it and Unblock the Notifications