Chhath Puja 2025 Usha Arghya Time: कब दिया जाएगा उषा अर्घ्य? जानिए अपने शहरों में सूर्योदय का समय
Chhath Puja 2025 Usha Arghya Time: चार दिवसीय छठमहापर्व का अंत उषा अर्घ्य के साथ होता है, आज ये पावन दिन आया है। इसे बिहनिया अर्घ्य या सुबह का प्रसाद कहकर भी पुकारते हैं। इस अर्ध्य के बाद व्रती लोग पानी पीकर अपना 36 घंटे का निर्जला व्रत खोलते हैं। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय आज सुबह लगभग 6:30 बजे होगा, उषा अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त सुबह 6:28 से 6:45 बजे तक का है।

क्या है उषा अर्घ्य? (Chhath Puja 2025)
उषा अर्घ्य का अर्थ है उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना। छठ व्रती सूर्योदय से पहले घाट पर पहुंचकर उगते हुए सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं। यह पूजा जीवन में नई ऊर्जा, प्रकाश और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। आपको बता दें कि छठी मैया को प्रकृति की देवी माना गया है और सूर्य देव को जीवनदाता। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना नए आरंभ, आशा, और सकारात्मकता का प्रतीक है।
सूर्य की किरणें पृथ्वी पर नई ऊर्जा लेकर आती हैं (Chhath Puja 2025)
यह विश्वास किया जाता है कि उषा काल में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर नई ऊर्जा लेकर आती हैं, जो मनुष्य के तन, मन और जीवन को शुद्ध करती हैं। छठ व्रत रखने वाले भक्त 36 घंटे का निर्जला उपवास करते हैं। उषा अर्घ्य के साथ यह कठिन व्रत पूर्ण होता है।
आपके शहरों में जानिए सूर्योदय का समय (Chhath Puja 2025)
- पटना: 5:55 am
- आगरा 05:37 AM
- गोरखपुर 05:16 AM
- नागपुर 5:39 AM
- अहमदाबाद 5:03 AM
- हिसार 5:43 AM
- नलबाड़ी 5:44 AM
- अहमदगढ़ 5:41 AM
- हावड़ा 5:01 AM
- नासिक 5:02 AM
- अहमदनगर 5:19 AM
- हुबली 5:01 AM
- नई दिल्ली 5:26 AM
- अकोला 5:48 AM
- हैदराबाद 5:34 AM
- निजामाबाद 5:34 AM
- अनंतपुर 5:23 AM
- इंदौर 5:43 AM
- भोपाल 5:44 AM
- काकीनाडा 5:31 AM
- शिलांग 5:56 AM
- भुवनेश्वर5:13 AM
- कानपुर5:28 AM
- शिमला -5:35 AM
- चेन्नई 5:43 AM
- कोच्चि 5:02 AM
- सिरसा 5:46 AM
- चेरापूंजी 5:44 AM
- कोलकाता 5:01 AM
- सूरत 5:04 AM
- वाराणसी 5:19 AM
- जयपुर 5:46 AM
- प्रयागराज 5:23 AM
- बोकारो 5.39 AM
- देवघर 5.55 AM
- धनबाद 5.58 AM
- दुमका 5.54 AM
- हजारीबाग 5.02 AM
यह पढ़ें:Chhath Puja 2025: छठ पूजा में महिलाएं नाक से लेकर मांग तक क्यों लगाती हैं नारंगी सिंदूर?
यह पढ़ें:Chhath 2025: छठ पूजा में क्यों होता है सूप का प्रयोग? पढ़ें यहां छठी मैय्या की आरती
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications