Happy Mothers Day 2026: 'भगवान नजर आता है जब देखें तेरी सूरत' सुंदर संदेशों से बनाएं मदर्स डे को यादगार
Happy Mothers Day 2026: 'मदर्स डे' हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है, आज ये पावन दिन आया है, इस दिन लोग अपनी मां को खास महसूस कराने के लिए गिफ्ट, कार्ड, फूल और प्यार भरे संदेश देते हैं। मदर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान, प्यार और कृतज्ञता व्यक्त करने का खास मौका होता है।
मां वह शख्स होती हैं जो बिना किसी स्वार्थ के अपने बच्चों की खुशी के लिए हर त्याग करती हैं। ऐसे में मदर्स डे पर एक प्यारा सा मैसेज, SMS या शुभकामना संदेश उनकी मुस्कान की वजह बन सकता है। यहां हम आपके लिए लाए हैं प्यार भरे संदेश जिन्हें आप अपनी मां को भेजकर इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।

मदर्स डे की शुभकमानाएं
- 'ममता के मंदिर की है तू सबसे प्यारी मूरत, भगवान नजर आता है जब देखें तेरी सूरत', हैप्पी मदर्स डे मां।
- मां की ममता दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है। आपका प्यार हर मुश्किल में ताकत देता है।हैप्पी मदर्स डे मां!
- मेरी हर खुशी में आपका हाथ है,मेरे हर दर्द की आप दवा हैं। दुनिया की सबसे प्यारी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं।
- जिसके होने से घर में खुशियां रहती हैं,वो मां ही होती है। Happy Mother's Day Maa!
- मां, आप मेरे जीवन की पहली शिक्षक, पहली दोस्त और सबसे बड़ी ताकत हैं। Happy Mother's Day Maa!
- भगवान हर जगह नहीं हो सकते,इसलिए उन्होंने मां बनाई। मदर्स डे की ढेर सारी शुभकामनाएं।
- जब पूरी दुनिया साथ छोड़ दे, तब भी मां का आशीर्वाद साथ रहता है। आपकी दुआओं से ही मेरी जिंदगी आसान बनी हुई है।
'मेरी दुनिया मेरी मां', मदर्स डे की शुभकामनाएं
- 'मैं दुनिया का सबसे अमीर इंसान क्योंकि मेरे पास मां है', Happy Mother's Day Maa
- 'मेरी दुनिया मेरी मां', Love You Maa
- 'मां का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी ताकत है', दुनिया की सबसे प्यारी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं।
- मां, आपके बिना जिंदगी अधूरी है।हर दर्द में जो साथ दे, वो मां होती है।
- Love You Maa मेरी हर सफलता के पीछे मेरी मां का आशीर्वाद है।
- मां, आपकी दुआओं से ही मेरी दुनिया रोशन है।दुनिया की सबसे प्यारी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं।
- मां की मुस्कान ही मेरी खुशी है।
- मां जैसा प्यार कोई नहीं कर सकता।
- मेरी पहली दोस्त मेरी मां।
'भगवान का सबसे खूबसूरत तोहफा मां', हैप्पी मदर्स डे
- मां का आंचल सबसे सुरक्षित जगह है।
- आपके बिना घर घर नहीं लगता।
- मां, आप मेरी जिंदगी की हीरो हैं।
- आपकी ममता हर दुख मिटा देती है।
- भगवान का सबसे खूबसूरत तोहफा मां है।
- मां का प्यार कभी कम नहीं होता।
क्यों खास है मदर्स डे?
मां का प्यार निस्वार्थ होता है और उनकी जगह जिंदगी में कोई नहीं ले सकता। इसलिए यह दिन मां के त्याग और समर्पण को सलाम करने का दिन माना जाता है,मां का रिश्ता बच्चे से 9 महीने ज्यादा होता है, वो तब से बच्चे को पहचानती है, जब वो उसके गर्भ में होता है इसलिए तो मां को ईश्वर का दूसरा रूप कहते हैं, चलिए मां को करते हैं सलाम और इस दिन मनाते हैं हमेशा के लिए यादगार।














Click it and Unblock the Notifications