Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhath Puja 2025: छठ पर जरूर करें सूर्य चालीसा का पाठ, दूर हो जाएगा हर कष्ट

Surya Chalisa on Chhath Puja 2025: लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज से हो चुकी है। छठ पूजा भारत के सबसे पवित्र और वैदिक पर्वों में से एक है, जिसमें भगवान सूर्य और माता उषा की उपासना की जाती है। यह पर्व सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति आभार का प्रतीक है।

छठ महापर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य जैसे चार प्रमुख चरण होते हैं। इस दौरान भक्त सूर्य देव की आराधना के साथ-साथ सूर्य चालीसा का पाठ भी करते हैं, जो अत्यंत फलदायी माना गया है। इसलिए इस पूजा में चारों दिन सूर्य चालीसा का पाठ करना चाहिए।

Chhath Puja 2025

श्री सूर्य देव चालीसा ॥ (Surya Chalisa)

॥ दोहा ॥

कनक बदन कुण्डल मकर, मुक्ता माला अङ्ग,
पद्मासन स्थित ध्याइए, शंख चक्र के सङ्ग॥

॥ चौपाई ॥

  • जय सविता जय जयति दिवाकर,
  • सहस्त्रांशु सप्ताश्व तिमिरहर॥
  • भानु पतंग मरीची भास्कर,
  • सविता हंस सुनूर विभाकर॥
  • विवस्वान आदित्य विकर्तन,
  • मार्तण्ड हरिरूप विरोचन॥
  • अम्बरमणि खग रवि कहलाते,
  • वेद हिरण्यगर्भ कह गाते॥ 4
  • सहस्त्रांशु प्रद्योतन, कहिकहि,
  • मुनिगन होत प्रसन्न मोदलहि॥
  • अरुण सदृश सारथी मनोहर,
  • हांकत हय साता चढ़ि रथ पर॥
  • मंडल की महिमा अति न्यारी,
  • तेज रूप केरी बलिहारी॥
  • उच्चैःश्रवा सदृश हय जोते,
  • देखि पुरन्दर लज्जित होते॥8
  • मित्र मरीचि, भानु, अरुण, भास्कर,
  • सविता सूर्य अर्क खग कलिकर॥
  • पूषा रवि आदित्य नाम लै,
  • हिरण्यगर्भाय नमः कहिकै॥
  • द्वादस नाम प्रेम सों गावैं,
  • मस्तक बारह बार नवावैं॥
  • चार पदारथ जन सो पावै,
  • दुःख दारिद्र अघ पुंज नसावै॥12
  • नमस्कार को चमत्कार यह,
  • विधि हरिहर को कृपासार यह॥
  • सेवै भानु तुमहिं मन लाई,
  • अष्टसिद्धि नवनिधि तेहिं पाई॥
  • बारह नाम उच्चारन करते,
  • सहस जनम के पातक टरते॥
  • उपाख्यान जो करते तवजन,
  • रिपु सों जमलहते सोतेहि छन॥16
  • धन सुत जुत परिवार बढ़तु है,
  • प्रबल मोह को फंद कटतु है॥
  • अर्क शीश को रक्षा करते,
  • रवि ललाट पर नित्य बिहरते॥
  • सूर्य नेत्र पर नित्य विराजत,
  • कर्ण देस पर दिनकर छाजत॥
  • भानु नासिका वासकरहुनित,
  • भास्कर करत सदा मुखको हित॥20
  • ओंठ रहैं पर्जन्य हमारे,
  • रसना बीच तीक्ष्ण बस प्यारे॥
  • कंठ सुवर्ण रेत की शोभा,
  • तिग्म तेजसः कांधे लोभा॥
  • पूषां बाहू मित्र पीठहिं पर,
  • त्वष्टा वरुण रहत सुउष्णकर॥
  • युगल हाथ पर रक्षा कारन,
  • भानुमान उरसर्म सुउदरचन॥24
  • बसत नाभि आदित्य मनोहर,
  • कटिमंह, रहत मन मुदभर॥
  • जंघा गोपति सविता बासा,
  • गुप्त दिवाकर करत हुलासा॥
  • विवस्वान पद की रखवारी,
  • बाहर बसते नित तम हारी॥
  • सहस्त्रांशु सर्वांग सम्हारै,
  • रक्षा कवच विचित्र विचारे॥28
  • अस जोजन अपने मन माहीं,
  • भय जगबीच करहुं तेहि नाहीं ॥
  • दद्रु कुष्ठ तेहिं कबहु न व्यापै,
  • जोजन याको मन मंह जापै॥
  • अंधकार जग का जो हरता,
  • नव प्रकाश से आनन्द भरता॥
  • ग्रह गन ग्रसि न मिटावत जाही,
  • कोटि बार मैं प्रनवौं ताही॥32
  • मंद सदृश सुत जग में जाके,
  • धर्मराज सम अद्भुत बांके॥
  • दद्रु कुष्ठ तेहिं कबहु न व्यापै,
  • जोजन याको मन मंह जापै॥
  • अंधकार जग का जो हरता,
  • नव प्रकाश से आनन्द भरता॥
  • ग्रह गन ग्रसि न मिटावत जाही,
  • कोटि बार मैं प्रनवौं ताही॥32
  • मंद सदृश सुत जग में जाके,
  • धर्मराज सम अद्भुत बांके॥
  • यम भादों आश्विन हिमरेता,
  • कातिक होत दिवाकर नेता॥
  • अगहन भिन्न विष्णु हैं पूसहिं,
  • पुरुष नाम रविहैं मलमासहिं॥40

॥ दोहा ॥

  • भानु चालीसा प्रेम युत, गावहिं जे नर नित्य,
  • सुख सम्पत्ति लहि बिबिध, होंहिं सदा कृतकृत्य॥

Chhath Puja 2025 में सूर्य चालीसा का महत्व

सूर्य चालीसा भगवान सूर्य की स्तुति में रचित एक पवित्र स्तोत्र है, जिसमें उनकी महिमा, तेज, और कल्याणकारी रूप का वर्णन मिलता है। छठ पूजा के समय जब भक्त सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं, उस समय सूर्य चालीसा का पाठ करने से पुण्य कई गुना बढ़ जाता है।इससे जीवन में ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता है।सूर्य देव की कृपा से राजयोग और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

Chhath Puja 2025 में सूर्य चालीसा पाठ विधि

सूर्योदय या सूर्यास्त के समय सूर्य देव के सामने जल अर्पण करें। पीले वस्त्र पहनें और स्वच्छ आसन पर बैठें। दीपक जलाएं और मन को एकाग्र कर सूर्य चालीसा का पाठ करें। पाठ के बाद सूर्य देव से परिवार के स्वास्थ्य, समृद्धि और उन्नति की प्रार्थना करें।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+