Live
TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: तमिलनाडु में आज इतिहास रचेंगे विजय, लेंगे CM पद की शपथ
TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। विजय ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। इस दौरान, विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था, आपको बता दें कि वामपंथी दल माकपा और भाकपा ने टीवीके को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। वामदलों ने कहा कि यह निर्णय महज भाजपा को राज्य में रोकने के लिए लिया गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: मैं यहां प्यारे थलापति विजय सर के लिए खड़ी हूं: एक्ट्रेस सनम शेट्टी
आज, मैं यहां हमारे प्यारे थलापति विजय सर के लिए खड़ी हूँ। आज, मदर्स डे पर, तमिलनाडु का एक सच्चा बेटा पदभार ग्रहण कर रहा है, हमें विजय सर के शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने पर गर्व है, क्योंकि यह बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है, बहुमत हासिल करने, एक ऐतिहासिक पल बनाने और पिछली सभी बाधाओं को तोड़ने के बाद भी, एक आदमी ने पूरी व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया; और फिर भी, तमिलनाडु में पिछले एक हफ़्ते में हुए राजनीतिक बदलावों के थकाने वाले दौर ने हमें चैन से सोने नहीं दिया। आज, हम चैन से सोएंगे, और विजय सर के सुरक्षित हाथों में एक बेहतर तमिलनाडु का सपना देखेंगे- एक्ट्रेस सनम शेट्टी
TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: हम बहुत-बहुत खुश हैं: TVK प्रमुख की बहन विमला
TVK प्रमुख और भावी मुख्यमंत्री विजय की चचेरी बहन विमला ब्रिटो कहती हैं, "उनके परिवार के तौर पर, हम बहुत-बहुत खुश हैं। हमें समर्थकों और लोगों का धन्यवाद करना चाहिए। भगवान विजय को आशीर्वाद दें। मुख्यमंत्री के तौर पर, वे हर काम बेहतरीन तरीके से करेंगे।"
TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह
अभिनेता से नेता बने थलपति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, उनकी पार्टी टीवीके के बहुमत साबित करने के बाद अब वो आज चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण सुबह 10 बजे होगा।












Click it and Unblock the Notifications