Chhath Puja 2025: भक्तों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, चार दिवसीय व्रत का हुआ समापन, अब जरूर करें ये काम
Chhath Puja 2025: लोकआस्था के महापर्व 'छठ' का आज आखिरी दिन था, मंगलवार सुबह सूर्यदेव को भक्तों ने उषाकाल अर्ध्य दिया और इसी के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत खत्म हुआ और साथ छठ का समापन भी। इस दौरान बिहार समेत पूरा पूर्वांचल छठ के रंग में रंगा हुआ नजर आया। चारों ओर छठ की छटा बिखरी हुई दिखी।
उषा अर्घ्य की पूजा विधि (Chhath Puja 2025)
सूर्योदय से पहले व्रती नदी या तालाब के घाट पर पहुंचते हैं। बांस की टोकरी या सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, और अन्य प्रसाद रखकर सूर्य को अर्पित किया जाता है। व्रती दोनों हाथों में जल लेकर 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र के साथ अर्घ्य देते हैं।

उषा अर्घ्य का वैज्ञानिक पहलू (Chhath Puja 2025)
सूर्योदय के समय सूर्य की किरणें शरीर में विटामिन D का निर्माण करती हैं और रक्त संचार को बेहतर बनाती हैं। इस समय जल में खड़े होकर सूर्य को निहारना मानसिक शांति और आत्मिक बल को बढ़ाता है। आपको बता दें कि चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व न केवल शारीरिक तपस्या का प्रतीक है, बल्कि आत्मिक शुद्धि और परिवार की मंगलकामना का भी प्रतीक है।
सुख, शांति और समृद्धि का आशीष (Chhath Puja 2025)
छठ पूजा के पूर्ण होने का अर्थ है 'साधक का समर्पण पूर्ण हुआ'। सूर्यदेव और छठी मइया ने आशीर्वाद प्रदान किया। माना जाता है कि इस व्रत के पूर्ण होने पर सूर्यदेव प्रसन्न होकर व्रती को आरोग्य, समृद्धि और संतान सुख का आशीर्वाद देते हैं तो वहीं वहीं छठी मैया परिवार को सुख, शांति और समृद्धि का आशीष प्रदान करती हैं।
व्रत के खत्म होते ही जरूर करें ये काम (Chhath Puja 2025)
व्रत के पारण में व्रतियों को सबसे पहले अदरक और पानी का सेवन करना चाहिए और उसके बाद प्रसाद ग्रहण करना चाहिए। किसी भी पूजा का समापन आरती से होता है इसलिए पूजा के अंत में सूर्यदेव और छठ मैया की आरती करनी चाहिए।
छठ मां की आरती (Chhath Puja 2025)
- छय छठी मईया ऊ जे केरवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।।जय छठी मईया..।।
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
- ऊ जे नारियर जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।।जय छठी मईया..।।
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।।जय छठी मईया..।।
- अमरुदवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।।जय छठी मईया..।।
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
- शरीफवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।।जय छठी मईया..।।
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।।जय छठी मईया..।।
- ऊ जे सेववा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।।जय छठी मईया..।।
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
- सभे फलवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।।जय छठी मईया..।।
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।।जय छठी मईया..।।
- सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप
- ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications