Chhath Chalisa 2023: छठ पूजा पर पढ़ें ये चालीसा और करें इस श्रोत का पाठ, खुल जाएगी किस्मत
Chhath Chalisa in Hindi: छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से होने जा रही है। इस खास पर्व पर सूर्य देव और छठ मईया की पूजा की जाती है। दोनों की पूजा करने से इंसान को यश, बल और समृद्धि का प्राप्ति होती है। यहां हम आपके लिए लाए हैं सूर्य देव की चालीसा और षष्ठी देवी स्तोत्र, जिनके बिना छठ की पूजा पूरी नहीं होती है।

सूर्यदेव चालीसा
दोहा
कनक बदन कुण्डल मकर, मुक्ता माला अङ्ग, पद्मासन स्थित ध्याइए, शंख चक्र के सङ्ग॥
॥चौपाई॥
- जय सविता जय जयति दिवाकर, सहस्त्रांशु सप्ताश्व तिमिरहर॥ भानु पतंग मरीची भास्कर, सविता हंस सुनूर विभाकर॥
- विवस्वान आदित्य विकर्तन, मार्तण्ड हरिरूप विरोचन॥ अम्बरमणि खग रवि कहलाते, वेद हिरण्यगर्भ कह गाते॥ सहस्त्रांशु प्रद्योतन, कहिकहि, मुनिगन होत प्रसन्न मोदलहि॥
- अरुण सदृश सारथी मनोहर, हांकत हय साता चढ़ि रथ पर॥
- मंडल की महिमा अति न्यारी, तेज रूप केरी बलिहारी॥
- उच्चैःश्रवा सदृश हय जोते, देखि पुरन्दर लज्जित होते॥
- मित्र मरीचि, भानु, अरुण, भास्कर, सविता सूर्य अर्क खग कलिकर॥
- पूषा रवि आदित्य नाम लै, हिरण्यगर्भाय नमः कहिकै॥
- द्वादस नाम प्रेम सों गावैं, मस्तक बारह बार नवावैं॥
- चार पदारथ जन सो पावै, दुःख दारिद्र अघ पुंज नसावै॥
- नमस्कार को चमत्कार यह, विधि हरिहर को कृपासार यह॥
- सेवै भानु तुमहिं मन लाई, अष्टसिद्धि नवनिधि तेहिं पाई॥
- बारह नाम उच्चारन करते, सहस जनम के पातक टरते॥
- उपाख्यान जो करते तवजन, रिपु सों जमलहते सोतेहि छन॥
- धन सुत जुत परिवार बढ़तु है, प्रबल मोह को फंद कटतु है॥
- अर्क शीश को रक्षा करते, रवि ललाट पर नित्य बिहरते॥
- सूर्य नेत्र पर नित्य विराजत, कर्ण देस पर दिनकर छाजत॥
- भानु नासिका वासकरहुनित, भास्कर करत सदा मुखको हित॥
- ओंठ रहैं पर्जन्य हमारे, रसना बीच तीक्ष्ण बस प्यारे॥
- कंठ सुवर्ण रेत की शोभा, तिग्म तेजसः कांधे लोभा॥
- पूषां बाहू मित्र पीठहिं पर, त्वष्टा वरुण रहत सुउष्णकर॥
- युगल हाथ पर रक्षा कारन, भानुमान उरसर्म सुउदरचन॥
- बसत नाभि आदित्य मनोहर, कटिमंह, रहत मन मुदभर॥
- जंघा गोपति सविता बासा, गुप्त दिवाकर करत हुलासा॥
- विवस्वान पद की रखवारी, बाहर बसते नित तम हारी॥
- सहस्त्रांशु सर्वांग सम्हारै, रक्षा कवच विचित्र विचारे॥
- अस जोजन अपने मन माहीं, भय जगबीच करहुं तेहि नाहीं ॥
- दद्रु कुष्ठ तेहिं कबहु न व्यापै, जोजन याको मन मंह जापै॥
- अंधकार जग का जो हरता, नव प्रकाश से आनन्द भरता॥
- ग्रह गन ग्रसि न मिटावत जाही, कोटि बार मैं प्रनवौं ताही॥
- मंद सदृश सुत जग में जाके, धर्मराज सम अद्भुत बांके॥
- धन्य-धन्य तुम दिनमनि देवा, किया करत सुरमुनि नर सेवा॥
- भक्ति भावयुत पूर्ण नियम सों, दूर हटतसो भवके भ्रम सों॥
- परम धन्य सों नर तनधारी, हैं प्रसन्न जेहि पर तम हारी॥
- अरुण माघ महं सूर्य फाल्गुन, मधु वेदांग नाम रवि उदयन॥
- भानु उदय बैसाख गिनावै, ज्येष्ठ इन्द्र आषाढ़ रवि गावै॥
- यम भादों आश्विन हिमरेता, कातिक होत दिवाकर नेता॥
- अगहन भिन्न विष्णु हैं पूसहिं, पुरुष नाम रविहैं मलमासहिं॥
॥दोहा॥
भानु चालीसा प्रेम युत, गावहिं जे नर नित्य, सुख सम्पत्ति लहि बिबिध, होंहिं सदा कृतकृत्य॥
षष्ठी देवी स्तोत्र
- नमो देव्यै महादेव्यै सिद्ध्यै शान्त्यै नमो नम:।
- शुभायै देवसेनायै षष्ठी देव्यै नमो नम: ।।
- वरदायै पुत्रदायै धनदायै नमो नम:।
- सुखदायै मोक्षदायै षष्ठी देव्यै नमो नम:।।
- शक्ते: षष्ठांशरुपायै सिद्धायै च नमो नम:।
- मायायै सिद्धयोगिन्यै षष्ठी देव्यै नमो नम:।।
- पारायै पारदायै च षष्ठी देव्यै नमो नम:।
- सारायै सारदायै च पारायै सर्व कर्मणाम।।
- बालाधिष्ठात्री देव्यै च षष्ठी देव्यै नमो नम:।
- कल्याणदायै कल्याण्यै फलदायै च कर्मणाम।
- प्रत्यक्षायै च भक्तानां षष्ठी देव्यै नमो नम:।।
- पूज्यायै स्कन्दकांतायै सर्वेषां सर्वकर्मसु।
- देवरक्षणकारिण्यै षष्ठी देव्यै नमो नम:।।
- शुद्ध सत्त्व स्वरुपायै वन्दितायै नृणां सदा।
- हिंसा क्रोध वर्जितायै षष्ठी देव्यै नमो नम:।।
- धनं देहि प्रियां देहि पुत्रं देहि सुरेश्वरि।
- धर्मं देहि यशो देहि षष्ठी देव्यै नमो नम:।।
- भूमिं देहि प्रजां देहि देहि विद्यां सुपूजिते।
- कल्याणं च जयं देहि षष्ठी देव्यै नमो नम:।।
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications