Chhath Pooja 2017: आज है खरना, व्रती रखेंगे 36 घंटे का उपवास
पटना। इस समय बिहार समेत पूरा उत्तर भारत लोक आस्था के महापर्व छठ के रंग में पूरा रंगा हुआ है। नहाय खाय के दूसरे दिन खरना होता है, जो कार्तिक शुक्ल की पंचमी तिथि होती है। खरना इसलिए खास है क्योंकि इस दिन व्रतधारी दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को भगवान को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। आज के दिन भोजन में गुड़ की खीर खाने की परंपरा है।
खीर पकाने के लिए साठी के चावल का प्रयोग किया जाता है और स्वच्छता और शुद्धता का काफी ध्यान रखा जाता है। खीर के अलावा मूली, केला के साथ छठी मइया की पूजा की जाती है। खरना का खाना मिट्टी के चू्ल्हे पर बनता है जिसके लिए सूखी लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। खरना के बाद 36 घंटे का व्रत शुरू हो जाएगा जो कि सूर्य के अर्ध्य देने के बाद ही समाप्त होगा।
Recommended Video


सूर्यदेव की आराधना की जाती है
गौरतलब है कि छठ पर्व षष्ठी का अपभ्रंश है। यह त्यौहार पूर्वी भारत के बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश व नेपाल के तराई क्षेत्रों में बड़ी धूम-धाम से मनाई जाती है। यह पर्व विशेष कर सन्तान की प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। वैसे तो सिर्फ उगते सूरज को ही अघ्र्य दिया जाता है किन्तु इस पर्व में डूबते हुये सूर्यदेव की भी आराधना की जाती है। सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे छठ कहा जाता है। यह पर्व लगातार चार दिनों तक मनाया जाता है। इस बार छठ पर्व 24 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक मनाया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications