Shukra Asth 2025: चार दिन गायब रहेगा शुक्र, क्या आने वाली है कोई बड़ी मुसीबत?
Shukra Asth 2025 : लग्जरी लाइफ, आकर्षण, धन, समृद्धि, प्रेम देने वाला ग्रह शुक्र चार दिन पूरी तरह से गायब होने वाला है। इसका कारण यह है कि शुक्र अस्त होने जा रहा है और इस बार अनूठी बात यह है कि शुक्र अस्त होने के चार दिन बाद ही पुन: उदय भी हो जाएगा।
शुक्र 19 मार्च 2025 को सायं 7 बजकर 06 मिनट पर पश्चिम दिशा में अस्त हो जाएगा और 23 मार्च को प्रात: 6 बजकर 35 मिनट पर पूर्व दिशा में उदय हो जाएगा। इस चार दिनों के दौरान शुक्र का प्रभाव पूरी तरह गायब हो जाएगा।

एक ही पक्ष में उदय और अस्त होने का प्रभाव (Shukra Asth 2025)
शुक्र एक ही पक्ष में अर्थात् मात्र चार दिन के अंतराल से अस्त और उदय हो रहा है। इसके प्रभाव से विश्व के कुछ स्थानों पर रक्तपात अथवा सामूहिक मृत्यु जैसी घटनाएं हो सकती हैं। कहीं-कहीं वर्षा होने का योग बनेगा। विश्व की शक्तियां धन को लेकर, टैक्स को लेकर आपस में भिड़ेंगी, शेयर मार्केट में गिरावट आ सकती है। सोना-चांदी महंगा होगा। खाद्यान्न महंगा होने की आशंका रहेगी।
व्यक्तियों पर प्रभाव (Shukra Asth 2025)
शुक्र का संबंध प्रेम और यौन संबंध से है। शुक्र के चार दिन अस्त रहने के दौरान रिश्तों में खटास बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिकाएं एक-दूसरे से टकराएंगे। अनबन होगी। छोटी-छोटी बातों में मनमुटाव होगा। दांपत्य जीवन प्रभावित होगा। यौन संबंधों में अनिच्छा रहेगी। धन संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद होंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव कम होगा।
क्या करें इस दौरान (Shukra Asth 2025)
शुक्र मीन राशि में अस्त हो रहा है। शुक्र के साथ राहु, सूर्य, बुध भी हैं। इसलिए यहां चतुर्ग्रही योग में शुक्र के अस्त होने का प्रभाव अन्य ग्रहों पर भी होगा। इसलिए शुक्र के अस्त होने के दौरान सभी राशि के जातक नियमित रूप से साफ-सुथरे रहते हुए अच्छे कपड़े पहनें और अच्छे परफ्यूम का प्रयोग करें। रिश्तों में टकराव टालने के लिए अपनी इच्छाओं पर काबू रखें।
बुध भी होगा अस्त (Shukra Asth 2025)
सूर्य के समीप आने के कारण शुक्र के साथ बुध भी अस्त हो रहा है। बुध 17 मार्च को रात्रि 8 बजकर 10 मिनट पर अस्त होगा। बुध के अस्त होने का प्रभाव व्यापार-व्यवसाय पर देखा जा सकता है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications