Chaitra navratri 2023: आज है महाअष्टमी और कल है महानवमी? क्या है कन्या-पूजन का मुहूर्त?

Maha Ashtami and Maha Navami: महाअष्टमी के दिन मां गौरी और महानवमी के दिन सिद्दिदात्री की पूजा होती है।

Chaitra navratri 2023

Maha Ashtami & Maha Navami 2023: चैत्र नवरात्रि का 8वां दिन महागौरी का होता है, नवरात्रि के आठवें दिन को महाअष्टमी कहते हैं। कुछ भक्तों ने तो नवरात्रि में नौ दिन का उपवास रखा है तो कुछ लोग नवरात्रि में चढ़ती-उतरती का व्रत करते हैं यानी कि पहला और आखिरी व्रत, अब ये आखिरी व्रत अष्टमी के दिन भी हो सकता है और नवमी के दिन भी।

रूप बहुत ही सुंदर और सरस है

जो लोग अष्टमी के दिन व्रत रखते हैं वो इस दिन शक्ति के आठवें रूप मां गौरी की अराधना करते हैं। मां का ये रूप बहुत ही सुंदर और सरस है और इनका वर्ण गौर है इसी वजह से इनका नाम गौरी है। मां के इस रूप की पूजा करने से इंसान के सारे दुखों का अंत हो जाता है, व्यक्ति को सारे सुखों की प्राप्ति होती है और वो तरक्की और प्रतिष्ठा का भागीदार बनता है।

महाअष्टमी की पूजा

बहुत सारे भक्त इसी दिन कन्या पूजन करते हैं। जो लोग महाअष्टमी की पूजा करते हैं वो लोग 29 मार्च को मां गौरी की पूजा करें। मालूम हो कि अष्टमी तिथि का प्रारंभ आज शाम 07 बजकर 02 मिनट से हो जाएगा जो कि बुधवार रात 09 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगी इसलिए भक्त इस दौरान मां दुर्गा के आठवें रूप को पूज सकते हैं और कन्या पूजन कर सकते हैं।

मां सिद्धिदात्री की पूजा

और जो लोग नवमी में मां सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं उनके लिए बता दें कि नवमी का प्रारंभ बुधवार रात रात 09 बजकर 08 मिनट से होगा और इसका समापन 30 मार्च को 11 बजकर 30 मिनट पर होगा। इस दौरान भक्तगण आदिशक्ति की पूजा कर सकते हैं और कंजक जिमा सकते हैं।

क्यों होता है कन्या पूजन?

12 साल से छोटी कन्याओं को साक्षात मां दुर्गा का रूप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मां इन कन्याओं के रूप में ही घर में पधारती हैं। इसलिए लोग उन्हें देवी मानकर पूजते हैं। कन्या पूजन करने से इंसान के घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है और मां का आशीष हमेशा घर पर बना रहता है। आपको बता दें कि नवरात्रि में मां के नौ रूपों की पूजा होती है। नवमी की पूजा के साथ नवरात्रि का समापन होता है। मां का नौंवा रूप शतावरी और नारायणी भी कहलाता है जो कि सिद्धियों को देने वाली है। मां का ये रूप भी भव्य और सुंदर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+