Chaitra Navratri 2023 Do-Donts: जानिए चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या ना करें?

Chaitra Navratri 2023: मां दुर्गा की पूजा पूरी श्रद्धा और सच्चे मन से करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत होता है और उसे सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

Chaitra Navratri 2023

Chaitra Navratri 2023 (क्या करें और क्या ना करें): चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 22 मार्च 2023 से हो रहा है, इस बार नवरात्रि पूरे 9 दिन होगी। इस बार मां दुर्गा नाव की सवारी से आगमन करेंगी, जो कि बहुत शुभ है, जबकि डोली पर मां की विदाई होगी। नवरात्रि में मां दुर्गा सब पर प्रेम बरसाएगी। इस बार का नवरात्र सभी राशियों के लिए काफी सुखद है। आपको बता दें कि मां दुर्गा तो प्रेम और दया का भंडार हैं, वो तो केवल अपने भक्तों पर दिल खोलकर प्यार और आशीष लुटाती हैं। बस नवरात्रि में कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए, जिससे आपकी पूजा पूरी तरह से फलित हो। आपको बता दें कि कुछ भक्तगण नवरात्रि में नौ दिनों तक उपवास रखते हैं और घट स्थापना करते हैं।

नवरात्रि में क्या करें?

  • अगर आपके घर में घट स्थापना हुई है और आपने अखंड दीपक रखा हुआ है तो आप अपने घर को कभी खाली ना छोड़ें।
  • मां दुर्गा की पूजा आप लाल-पीले कपड़ों में करें, भूलकर भी सफेद या काले वस्त्र ना पहनें।
  • नवरात्र के दिनों में दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए।
  • नौ दिनों तक नाखून भी नहीं काटने चाहिए और संभव हो तो तेल-साबुन का भी प्रयोग ना करें।
  • घर में सात्विक भोजन बनना चाहिए,मांस-मच्छी का सेवन ना करें।
  • लहसून-प्याज का भी प्रयोग खाने में ना करें।
  • पूजा के दौरान बेल्ट, चप्पल-जूते या फिर चमड़े की वस्तुओं का प्रयोग ना करें।
  • नौ दिन तक ब्रह्मचर्य का पालन करें और झगड़े-विवाद से बचें।
  • व्रती लोग खाने में सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं।
  • अगर महिला को मासिक धर्म हो जाए तो उसे नवरात्रि की पूजा नहीं करनी चाहिए।
  • लोगों की निंदा करने से बचें।
  • हो सके तो नौ दिनों तक जमीन पर ही सोने की कोशिश करें।

खास बात ये है कि नवरात्रि 22 मार्च से प्रारंभ होकर 30 मार्च तक रहेगी , ये है पूरे 9 दिनों की लिस्ट

  • 22 मार्च 2023 मां शैलपुत्री पूजा (पहला दिन)
  • 23 मार्च 2023 मां ब्रह्मचारिणी पूजा (दूसरा दिन)
  • 24 मार्च 2023 मां चंद्रघण्टा पूजा (तीसरा दिन )
  • 25 मार्च 2023 मां कुष्माण्डा पूजा (चौथा दिन)
  • 26 मार्च 2023 मां स्कंदमाता पूजा (पांचवां दिन)
  • 27 मार्च 2023 मां कात्यायनी पूजा (छठा दिन)
  • 28 मार्च 2023 मां कालरात्रि पूजा (सांतवां दिन )
  • 29 मार्च 2023 मां महागौरी पूजा (आठवां दिन)
  • 30 मार्च 2023 मां सिद्धिदात्री पूजा, राम नवमी (नौवां दिन)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+