Chaitra Navratri 2021: जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व
नई दिल्ली। आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा के दिन यानी कि चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ आज से हो गया है। चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नवर्ष का भी आगमन होता है। इस बार ये नवरात्रि 13 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक है। मंगलवार से नवरात्रि का प्रारंभ हुआ है इस कारण इस बार मां दुर्गा अश्व पर सवार होकर आ रही है और हाथी पर विदा होंगी। नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों आराधना की जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से जातक को हर मुश्किल से छुटकारा मिल जाता है।

घटस्थापना नवरात्रि के पहले दिन होती है और उसके बाद 9 दिन मां के अलग-अलग रूपों की पूजा भक्तों की ओर से की जाती है, इस बार 9 दिनों का पूरा नवरात्र है।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
- 13 अप्रैल बुधवार सुबह 05:43 बजे से 08:43 बजे तक सामान्य मुहूर्त है।
- 13 अप्रैल बुधवार दोपहर 11:36 बजे से 12:24 बजे तक अभिजीत मुहूर्त है।
- 13 अप्रैल बुधवार दोपहर 11:50 बजे से 01:25 बजे तक अमृत मुहूर्त है।

नवरात्रि में ना करें ये काम, रखें खास बातों का ख्याल
- नवरात्रि के 9 दिनों में ताम्सिक भोजन नहीं करना चाहिए।
- पुरूषों को नवरात्रि में दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए।
- महिलाओं को भी नवरात्रि में केश नहीं काटने चाहिए।
- महिलाओं को नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए।
- अखंड दीप जलाने वालों को नौ दिनों तक अपना घर खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
- घर में सात्विक भोजन बनना चाहिए।
- लहसून-प्याज, नॉनवेज, मदिरा पान से बचना चाहिए।

- पूजा के दौरान बेल्ट, चप्पल-जूते या फिर चमड़े की बनी चीजें नहीं पहननी चाहिए।
- घर में झगड़ा नहीं करना चाहिए।
- जमीन पर उपवास करने वाले को सोना चाहिए।
- ब्रह्मचर्य का पालन उपवास करने वाले को करना चाहिए।
- काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
- व्रत में खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
- महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान 7 दिन पूजन नहीं करना चाहिए।
- निंदा करने और झूठ बोलने से बचना चाहिए।
More From
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: 'खुशियों का दीप हमेशा जलता रहे', अपनों को भेजें खास संदेश -
Chaitra Navratri Day 7: आज है मां कालरात्रि का दिन, जानें मुहूर्त, पूजाविधि और महत्व? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications