Durga Ashtami: आज है महागौरी का दिन, जानिए अष्टमी यानी की 8 नंबर का महत्व
नई दिल्ली। नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है ,महागौरी मां दुर्गा का आठंवा रूप हैं। इस दिन लोग अष्टमी का व्रत कर रहे हैं। मां दुर्गा को पूजने वालों की नजर में तो आज का पर्व काफी महत्वपूर्ण है, लॉकडाउन की वजह से आज लोग कन्या पूजन नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आपको बता दें कि इसमें निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कन्या पूजन का अर्थ होता है दूसरों की मदद करना इसलिए अगर आप चाहें तो कन्याओं के भोज की धनराशि मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के कोष में जमा करा सकते हैं।
वैसे क्या आप जानते हैं कि आज का दिन कई लिहाज से खास है चलिए जानते हैं अष्टमी और आठ नंबर का महत्व...

भगवान विष्णु 8 शक्तियों का पर्याय है
- अष्टमी यानी नंबर 8 की नंबर 8 भगवान विष्णु का प्रिय नंबर है।
- भगवान विष्णु 8 शक्तियों का पर्याय है।
- विष्णु के अवतार भगवान कृष्ण हैं और वो मां देवकी के आठवें पुत्र हैं।
- कृष्ण भगवान हमेशा चारों ओर आठ गोपियों से घिरे रहते हैं।

नंबर 8 भगवान शिव का भी प्रिय नंबर है...
- नंबर 8 भगवान शिव का भी प्रिय नंबर है क्योंकि वो शिव आठ सिद्धियों के मालिक हैं।
- यही नहीं नंबर आठ भगवान गणेश जी को काफी भाता है क्योंकि उनके पास आठ पत्नियां हैं जिन्हें अष्ट सिद्धि कहते हैं।
- आठवां नंबर 15 दिन-रात वाले के हिसाब से मध्य में आता है जहां हर चीज काफी बैलेंस में होती है।

लोग अष्टलक्ष्मी की ही पूजा करते हैं...
- अष्टामात्रक्स 8 माताओं की शक्ति का सूचक है,यह जहां होते हैं वहां कभी कुछ गलत नहीं हो सकता है।
- 64 योनियों प्रजनन और सुरक्षात्मक देवताओं, रहस्यमय ज्ञान के संरक्षक हैं, जो कि आठ का आठ से गुणा करने पर प्राप्त होता है
- लोग अष्टलक्ष्मी की ही पूजा करते हैं ताकि धन-संपदा हमेशा बनी रहे।












Click it and Unblock the Notifications