Navratri 2022: ऐंद्र योग और रेवती नक्षत्र में सिद्धिदायक होगा शक्ति का आगमन
नई दिल्ली, 29 मार्च। मां जगदंबा की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र का प्रारंभ 2 अप्रैल 2022, शनिवार को एेंद्र योग और रेवती नक्षत्र में होगा। इसे वासंतिक नवरात्र भी कहा जाता है। इस दिन से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् 2079 का भी श्रीगणेश होगा। इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन रहेगी और हर दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाएगी। इस बार नवरात्र में अनेक मंगलकारी संयोग भी बन रहे हैं जिनमें अनेक व्रत-त्योहार, पर्व मनाए जाएंगे।

दो साल के बाद कोरोना संक्रमण से राहत मिलने के कारण इस बार मंदिरों में भी घट स्थापना के साथ यज्ञ-हवन आदि अनुष्ठान वृहद स्तर पर होंगे। भक्त भी माता का आशीर्वाद प्राप्त करने मंदिरों में जुटेंगे। घरों में भी घट स्थापना के साथ देवी के अनेक अनुष्ठान होंगे।
नौ दिनों में आएंगे ज्योतिष दिवस, राम नवमी, मत्स्य जयंती
चैत्र नवरात्र के दौरान कई विशेष अवसर आएंगे। नवरात्र के पहले दिन 2 अप्रैल को गुड़ी पड़वा और ज्योतिष दिवस के अलावा ‡ाृंगी ऋषि, गौतम ऋषि की जयंती होगी। 4 अप्रैल को तृतीया पर मत्स्य जयंती मनाएंगे और गणगौर पूजन किया जाएगा। इस दिन अरुंधती व्रत भी किया जाएगा। 5 अप्रैल को वैनायकी चतुथी होगी। 6 अप्रैल को पंचमी पर राम राज्यारोहण दिवस होगा। 7 अप्रैल को स्कंद षष्ठी और मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश होगा। 8 अप्रैल को कमला सप्तमी, भास्कर सप्तमी और मेष में बुध का प्रवेश होगा। 9 अप्रैल को दुर्गाष्टमी, महाअष्टमी होगी और 10 अप्रैल को रामनवमी, देवी नवमी के साथ नवरात्रि की पूर्णाहुति होगी।












Click it and Unblock the Notifications