Chaaturmaas 2024: चातुर्मास में करें इन नियमों का पालन, जीवन बन जाएगा स्वर्ग

Chaaturmaas 2024: आत्मिक चेतना जागृत करने और अपनी आध्यात्मिक उन्नति करने का सबसे श्रेष्ठ समय होता है चातुर्मास। यह वही समय होता है जब साधु, संत, संन्यासी एक जगह स्थिर होकर अपना समय साधना सिद्धि में बिताते हैं।

चातुर्मास जैन धर्म में भी विशेष महत्व रखता है। चातुर्मास में संयम, व्रत, यम-नियम का पालन करके मनुष्य स्वयं बाह्यांतर शुद्धि करता है। इस बार चातुर्मास 17 जुलाई 2024 से प्रारंभ होकर 12 नवंबर 2024 तक रहेगा।

Chaaturmaas 2024

चातुर्मास में जप, तप, दान-धर्म, मंत्र सिद्धि किए जाते हैं। इस काल में संयमित जीवन जीने से अनेक प्रकार की सिद्धियां प्राप्त की जा सकती हैं। वैज्ञानिक दृष्टकोण से भी चातुर्मास विशेष होता है। वर्षाकाल में अनेक प्रकार के कीटाणु वातावरण में पनपते हैं जो रोगों का कारण बनते हैं।

शरीर की पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। पत्तेदार सब्जियों आदि में कीड़े पनपने लगते हैं जो रोगी बना सकते हैं। इसलिए इन दिनों में खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। अनेक सब्जियां हैं जिनका सेवन चातुर्मास में नहीं किया जाता है।

चातुर्मास के चारों महीनों के विशिष्ट देव

  • चामुर्मास आषाढ़ मास के अंतिम पांच दिनों से प्रारंभ होता है। इन पांच दिनों में भगवान वामन की पूजा करने का महत्व है।
  • इसके बाद श्रावण मास प्रारंभ होता है। जिसमें भगवान शिव और पार्वती की उपासना की जाती है।
  • इसके बाद भाद्रपद मास प्रारंभ होता है। इस मास में श्री गणेश और श्रीकृष्ण का पूजन करना चाहिए।
  • इसके बाद आश्विन मास में देव कार्य और पितृ कार्य किए जाते हैं। इस मास में देवी आराधना विशेष फलदायी रहती है।
  • आश्विन के बाद कार्तिक मास में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन सर्वसिद्धिदायक होता है।

चातुर्मास में नियम

  • चातुर्मास में पापाचार, यौनाचार, बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए।
  • चातुर्मास में संयमित जीवन जीना चाहिए। काम, क्रोध, लोभ, मोह से दूर रहते हुए ईश्वर भक्ति करते रहें।
  • चातुर्मास में देव पूजन, भागवत कथा पाठ और श्रवण, रामायण पाठ। अपने गुरु द्वारा प्रदत्त मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • चातुर्मास में खानपान संतुलित और सात्विक रखना चाहिए। अधिक तीखा, तला- मिर्च-मसाले युक्त भोजन से परहेज करें।
  • चातुर्मास में किसी का धन हरण करना, पराए स्त्री-पुरुष पर दृष्टि डालना आदि कर्म बिल्कुल न करें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+