Budh Gochar 2025: बुध का कुंभ में प्रवेश, बनेगा द्विबल योग, जानिए क्या होगा आप पर असर
Budh Gochar 2025: बौद्धिक क्षमता, व्यापार-व्यवसाय, वाणी, शिक्षा का ग्रह बुध 11 फरवरी 2025 को दोपहर 12:54 बजे अपने मित्र ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहा है। इस समय शनि स्वराशि कुंभ में ही विराजमान हैं। शनि के साथ शनि की ही राशि में बुध का आना अत्यंत शुभ योग बना रहा है। यह द्विबल का निर्माण कर रहा है अर्थात् दो मित्र ग्रहों से मिलकर दोगुना बल मिल रहा है।

शनि कर्म के ग्रह हैं और मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। इसलिए इस राशि में बुध का आना अपने आप में विशिष्ट है। बुध 27 फरवरी तक कुंभ राशि में ही रहेगा। इसलिए 17 दिन का यह येाग अत्यंत प्रभावी रहेगा।
द्विबल का अर्थ
द्विबल का अर्थ हैं, डबल फोर्स या दोगुना बल। चूंकि शनि और बुध मित्र ग्रह हैं और दोनों की महत्वपूर्ण ग्रह हैं। शनि कार्य करने की प्रेरणा देते हैं और बुध उस कार्य को धरातल पर उतारने की शक्ति देते हैं। इसलिए अब जब शनि की स्वराशि कुंभ में शनि के साथ बुध आ रहा है तो इनका बल मिलकर दोगुना हो गया है। इसका अर्थ यह है कि बुध से संबंधित क्षेत्रों और व्यापार-व्यवसाय में जबर्दस्त उन्नति होने वाले है। बुध के कुंभ में गोचर के दौरान यदि कोई व्यक्ति नए कारोबारी अनुबंध करता है या नए कामकाज प्रारंभ करता है तो उसे अपेक्षा के अधिक लाभ मिलने वाला है।
राशियों पर असर
- मेष : लाभ भाव में बुध का आना खूब धन बरसाएगा। अपनी वाणी के दम पर पैसा खीचेंगे। कारोबार में लाभ होगा।
- वृषभ : दशम में शनि-बुध की युति व्यापार में दोगुना लाभ देगी। अनेक माध्यमों से धन आएगा। पिता का सुख मिलेगा।
- मिथुन : भाग्य चमक उठेगा। फंसे हुए सारे काम आपसी बातचीत से निकल पड़ेंगे। नए कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे।
- कर्क : अष्टम शनि थोड़ा भटकाएगा किंतु बुध सपोर्ट करेगा और कामकाज सामान्य गति से चलने लगेंगे।
- सिंह : साझेदारी के कार्यों से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। अपनी वाणी के प्रभाव से लोगों को जीत लेंगे।
- कन्या : रोग दूर होंगे। शत्रुओं को अपने तर्क से परास्त करेंगे। किसी अटके हुए काम को करने में सफल होंगे।
- तुला : शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने वाली है। शिक्षा से जुड़े लोग धन अर्जित करेंगे। व्यापार सफल होगा।
- वृश्चिक : शारीरिक मजबूती आएगी। कर्म के अनुसार फल मिलेगा। सुखों मे वृद्धि होगी। घर में नया वाहन आने वाला है।
- धनु : परिवार में सामंजस्य बनेगा। कोई मुद्दा हो तो उसे आपसी बातचीत से हल करने में मदद मिलेगी। पैसा आएगा।
- मकर : अपनी वाणी का प्रभाव प्राप्त होगा। पैसा आएगा। अटका हुआ धन मिलने वाला है। नए कारोबारी अनुबंध होंगे।
- कुंभ : रोग दूर होंगे। यात्राएं होंगी। हवाई यात्रा के योग भी बन रहे हैं। कोई बड़ा निर्णय अपने कारोबार से जुड़ा लेंगे।
- मीन : खर्च पर रोक लगेगी। लोग आपकी बात मानेंगे। वाणी की सिद्धि प्राप्त होगी। कारोबार सफल होगा।












Click it and Unblock the Notifications