Surya Gochar: सूर्य और बुध एक साथ धनिष्ठा नक्षत्र में आए, दोनों ग्रहों की राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
Surya Gochar 2025: सूर्य जब-जब धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करता है, वह अपनी राशि को जबर्दस्त लाभ दिलाता है। धनिष्ठा नक्षत्र मंगल का नक्षत्र होता है और इसमें सूर्य के आने से अत्यंत शुभ प्रभाव मिलता है। इस बार तो यह योग डबल फायदे वाला हो रहा है क्योंकि धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य के साथ बुध भी आ रहा है।

सूर्य ने 6 फरवरी को प्रात: 7.49 बजे धनिष्ठा में प्रवेश किया है, जबिक बुध 7 फरवरी को सायं 6.32 बजे धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है। इस प्रकार 7 फरवरी से धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य और बुध के एकसाथ आने से बुधादित्य योग बनने वाला है। यह योग सूर्य की राशि सिंह और बुध की राशि मिथुन और कन्या के लिए विशेष लाभदायी रहने वाला है। इन राशियों को बंपर लाभ मिलेगा, भाग्य चमकेगा। धनिष्ठा में बुधादित्य योग 14 फरवरी तक रहेगा। 14 फरवरी को बुध के शतभिषा नक्षत्र में चले जाने से यह योग समाप्त हो जाएगा। इसलिए यदि आप कोई नया काम प्रारंभ करना चाहते हैं तो इस समय का लाभ अवश्य उठाएं।
धनिष्ठा में बुधादित्य योग के लाभ
सूर्य और बुध के धनिष्ठा नक्षत्र में स्थित होने के कारण इन दोनों ग्रहों से संबंधित राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। इनके लंबे समय से रूके हुए काम चलने लगेंगे। धन आएगा, परिवार और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक प्रगति होने के कारण जीवन में उत्थान होगा। रोग दूर होंगे। विशेषकर जो लोग मानसिक रोगों से ग्रसित हैं उनके रोग दूर होंगे, त्वचा, नेत्र संबंधी रोग ठीक होंगे। करियर पर अच्छा प्रभाव होगा। प्रमोशन में कहीं रुकावट आ रही है तो वह दूर होगी। हालांकि सूर्य के धनिष्ठा में रहने के कारण व्यक्ति थोड़ा स्वार्थी भी हो जाता है और सिर्फ अपना ही फायदा देखता है। बुध के धनिष्ठा नक्षत्र में जाने के कारण व्यापार व्यवसाय के लिए अच्छा रहने वाला है। नए व्यापारिक कार्य प्रारंभ किए जा सकते हैं। पुराने व्यापार को आगे बढ़ाने के प्रयास करेंगे तो लाभ होगा। यह संयोग अन्य राशि के जातकों के लिए भी शुभ रहेगा।
क्या करें
धनिष्ठा नक्षत्र में बुधादित्य योग 7 से 14 फरवरी तक एक सप्ताह तक बना रहेगा। इस दौरान सभी राशि के जातक अपने मस्तक पर लाल चंदन या केसर का तिलक लगाकर जाएं। सफलता मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications