Buddh Asath: बुध की बदलेगी चाल, इन राशियों पर होगा बुरा असर, रहें संभलकर
Buddh Asath: व्यापार-व्यवसाय और निर्णय क्षमता का प्रतिनिधि ग्रह बुध 19 जनवरी 2025 को प्रात: 7 बजकर 50 मिनट पर पूर्व दिशा में अस्त हो रहा है। बुध के अस्त होने से व्यापार-व्यवसाय में थोड़ी अनिश्चितता पैदा होगी और उतार-चढ़ाव आएंगे। जो लोग नए काम प्रारंभ करने का विचार कर रहे हैं तो वे थोड़ा रुक जाएं।
बुध 25 फरवरी को सायं 7 बजकर 23 मिनट पर पश्चिम दिशा में उदय होगा। बुध के 38 दिन अस्त रहने की अवधि में कोई भी नया काम प्रारंभ करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। व्यापार व्यवसाय के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

अस्त बुध का प्रभाव (Buddh Asath)
बुध जब भी अस्त होता है अपने प्रभाव कम कर देता है। बुध का सबसे बड़ा प्रभाव लोगों की वाणी पर पड़ता है। मनुष्य अपनी वाणी से ही सांसारिक जीवन के सारे काम करता है।
बुध अस्त होने के दौरान मनुष्य की वाणी खराब हो जाती है, वाणी प्रभावहीन हो जाती है, वाणी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता, जिन लोगों का काम वाणी का ही होता है अर्थात् वक्ता, बीमा एजेंट, निवेश सलाहकार, लेखक आदि इन्हें इन 38 दिनों में प्रभावहीनता का सामना करना पड़ सकता है।
बुध अस्त का दूसरा प्रभाव व्यापार पर पड़ता है (Buddh Asath)
बुध अस्त का दूसरा प्रभाव व्यापार पर पड़ता है। इस दौरान व्यापार में ठहराव सा आने लगता है। काम तेजी से नहीं चलते। इस कारण काम में मन भी नहीं लगता। इस दौरान नए कामकाज प्रारंभ करने से बचना चाहिए। और यदि काम प्रारंभ कर दिए हैं तो उनमें सफल होने की अधिक उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
बुध अस्त का तीसरा प्रभाव शिक्षा पर पड़ता है (Buddh Asath)
तीसरा प्रभाव शिक्षा पर पड़ता है। बुध के अस्त होने के दौरान विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होती है, क्योंकि बुध से संबंधित प्रभाव कम हो जाते हैं।
राशियों पर प्रभाव (Buddh Asath)
- मेष : काम शिथिल रहेगा। निर्णय क्षमता कमजोर होने से सही निर्णय नहीं ले पाएंगे। आर्थिक लाभ में कमी आएगी।
- वृषभ : किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। नए काम प्रारंभ न करें तो बेहतर रहेगा।
- मिथुन : अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को अपशब्द न कहें। आर्थिक मसलों में सावधानी रखनी होगी।
- कर्क : मानसिक भ्रम की स्थिति रहेगी। व्यापार में शिथिलता रहेगी। पैसों का निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- सिंह : काम को पूरा करने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ेगी। मन कमजोर रहेगा। कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे।
- कन्या : नए कामकाज को लेकर निर्णय नहीं ले पाएंगे। पुराने निवेश को निकालने का प्रयास न करें। धन आएगा और जाएगा।
- तुला : शिक्षा के क्षेत्र में कमजोरी रहेगी। सफलता मिलने में संदेह रहेगा। मेहनत अधिक करनी होगी। वाणी पर संयम रखें।
- वृश्चिक : क्रोध और वाणी को नियंत्रण में रखें। आर्थिक लाभ होगा किंतु खर्च भी अधिक हो जाएगा। नए काम न करें।
- धनु : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी के बहकावे में आकर कोई काम न करें। मानसिक स्थिति में बदलाव आएगा।
- मकर : स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक तनाव महसूस करेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं।
- कुंभ : मन को संयमित रखें। अनावश्यक विवाद करने से बचें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। निर्णय लेने में दिक्कत आएगी।
- मीन : नए कामकाज प्रारंभ करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अपनी वाणी से किसी को दुखी न करें।
क्या उपाय करें
बुध के वक्री होने के दौरान सभी राशि के जातक पेड़-पौधे की सेवा करें। नियमित रूप से जल डालें। खासकर तुलसी और नीम के पौधे में। गणेशजी को हर दिन दूर्वा चढ़ाएं। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। हरे रंग का अष्टकोणीय कागज का टुकड़ा काटकर अपने जेब या पर्स में रखें।












Click it and Unblock the Notifications