Bhaumvati Amavasya 2023: भौमवती अमावस्या आज, चाहते हैं कर्ज से मुक्ति तो जरूर करें ये उपाय
Bhaumvati Amavasya 2023: अमावस्या यदि सोमवार, मंगलवार या शनिवार को आए तो उसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इन दिनों में अमावस्या आने से विशेष योग-संयोग बनते हैं और इन्हें क्रमश: सोमवती अमावस्या, भौमवती अमावस्या और शनैश्चरी अमावस्या कहा जाता है। दिनांक 12 दिसंबर 2023 को मार्गशीर्ष मास की अमावस्या मंगलवार के दिन आने से भौमवती अमावस्या का संयोग बना है।

मंगलवार का दिन धन प्रदान करने वाला और कर्जमुक्ति करवाने वाला होता है इसलिए इस बार अनुराधा-ज्येष्ठा नक्षत्र के संयोग में आ रही भौमवती अमावस्या के दिन यदि आप कुछ विशेष उपाय करेंगे तो आपको धन की आवक तेजी से होगी, धन प्राप्ति की सारी बाधाएं दूर होंगी और आप तेजी से कर्ज मुक्ति की ओर बढ़ेंगे।
मंगल धन प्रदान करने वाला ग्रह
मंगलवार के अधिपति ग्रह मंगल हैं और मंगल धन प्रदान करने वाला ग्रह है। मंगल से भूमि, भवन, संपत्ति सुख, कर्ज मुक्ति जैसे काम नियंत्रित होते हैं। इसलिए मंगलवार के दिन अमावस्या आने से यह धन प्रदान करने वाला और कर्ज मुक्ति करवाने वाला दिन होता है।
आइए जानते हैं ग्रंथों में वर्णित ऐसे ही कुछ उपाय
भौमवती अमावस्या के दिन काले पत्थर के शिवलिंग को लाल चंदन और लाल पुष्प (गुड़हल) मिश्रित जल से अभिषेक करें। शिवजी को लाल चंदन का त्रिपुंड लगाएं और सात मुट्ठी लाल मसूर की दाल अर्पित करें। मसूर अर्पित करते समय ऊं ऋणमुक्तेश्वराय नम: मंत्र का जाप करते रहें। इसके बाद पीछे मुझे बिना चुपचाप अपने घर आ जाएं। इससे शीघ्र ही कर्ज से मुक्ति मिलने लगेगी।
लाल चंदन से 9 बिंदी लगाएं
भौमवती अमावस्या के दिन तांबे का मंगल यंत्र लाएं, इसे गंगाजल से शुद्ध करके अपने पूजा स्थान में एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर स्थापित करें। इस पर लाल चंदन से 9 बिंदी लगाएं और धूप-दीप से पूजन करें। इसके बाद ऋणमुक्ति मंगल स्तोत्र के सात पाठ करें। इस यंत्र को पूजा स्थान में ही स्थापित रहने दें और नित्य दर्शन पूजन करें। कर्ज मुक्ति होने लगेगी।
गणेश स्तोत्र का पाठ करने से धन की आवक
भौमवती अमावस्या के दिन एक लाल कपड़े में नारियल बांधें और इसे कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करते हुए जल में प्रवाहित करें। शीघ्र ही कर्ज मुक्ति का मार्ग खुलने लगेगा। भौमवती अमावस्या के दिन ऋणमुक्ति गणेश स्तोत्र का पाठ करने से धन की आवक बढ़ती है।












Click it and Unblock the Notifications