Bhai Dooj 2025: भाई दूज आज, क्या है तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त, जानें क्या करें और क्या ना करें?
Bhai Dooj 2025: आज पूरे देश में भाई दूज का त्योहार बड़े ही हर्ष के साथ मनाया जा रहा है, ये पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई के माथे पर तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं बदले में भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है और उपहार देता है।

आइए जानते हैं तिलक करने का मुहूर्त
- 23 अक्टूबर- 1 बजकर 13 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक
- गोधूली मुहूर्त- 5 बजकर 43 मिनट से 6 बजकर 09 मिनट तक
भाई दूज का महत्व (Bhai Dooj 2025)
भाई दूज का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान सूर्यदेव की पत्नी छाया की पुत्री यमुनाजी ने अपने भाई यमराज का स्वागत कर तिलक किया और भोजन कराया था। यमराज ने प्रसन्न होकर कहा कि जो भी इस दिन अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा, उसे दीर्घायु और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। इसी कारण इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है।
भाई दूज पर क्या करें (Bhai Dooj 2025)
सुबह स्नान कर यम और यमुना की पूजा करें, फिर बहनें भाई के लिए तिलक और आरती करें। इस दिन बहन के घर जाकर भोजन करना शुभ माना जाता है।
भाई दूज पर क्या न करें (Bhai Dooj 2025)
इस दिन झगड़ा या कटु वचन न बोलें। किसी का अपमान न करें, विशेषकर बहन का। पूजा के समय ध्यान भटकाने वाले कार्य न करें। असत्य वचन या क्रोध से बचें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications