Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? क्या इस दिन हो सकता है विवाह?
Basant Panchami 2026: ज्ञान, कला, संगीत और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का पर्व इस बार 23 जनवरी को है, हिंदू धर्म में ये दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण है। यह नए कार्यों की शुरुआत, शिक्षा और विवाह और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत शुभ माना गया है, कहते है इस दिन अबूझ मुहू्र्त होता है और इस दिन किया गया कोई भी शुभ काम बहुत ही अच्छा साबित होता है।
लेकिन इस बार 23 जनवरी को कोई भी अबूझ मुहूर्त नहीं है इसलिए इस दिन ना तो विवाह होगा और ना ही गृह प्रवेश या मंडन जैसे शुभ काम हो सकते हैं।

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक इस बार की ज्योतिषीय गणनाएं चौंकाने वाली हैं, बसंत पंचमी पर विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा क्योंकि गुरु के अस्त होने की वजह से इस दिन कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।
Basant Panchami 2026: अबूझ मुहूर्त क्या होता है?
अबूझ मुहूर्त का अर्थ होता है ऐसा शुभ समय, जिसमें किसी भी मांगलिक कार्य को करने के लिए अलग से मुहूर्त निकालने की आवश्यकता नहीं होती। सामान्यतः विवाह जैसे कार्यों के लिए तिथि, नक्षत्र, योग, करण और ग्रहों की स्थिति देखी जाती है, लेकिन अबूझ मुहूर्त वाले दिनों में यह सभी बाध्यताएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं। बसंत पंचमी इन्हीं विशेष तिथियों में से एक होती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा।
Basant Panchami 2026 पर विवाह करने का धार्मिक महत्व
शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी पर किए गए विवाह दीर्घकालीन सुख, प्रेम और स्थिरता प्रदान करते हैं। यह दिन नए जीवन की शुरुआत के लिए श्रेष्ठ माना गया है। प्राचीन काल से राजघरानों और ब्राह्मण परिवारों में इस दिन सामूहिक विवाह भी कराए जाते थे।
Basant Panchami 2026: मां सरस्वती की पूजा से यश की प्राप्ति होती है
मालूम हो कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की आराधना से जीवन में विवेक, सफलता और शांति आती है। इस शुभ दिन पर सच्चे मन से की गई पूजा व्यक्ति को उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करती है और उसे सुख-शांति और समृद्धि भी प्रदान करती है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications