Basant Panchami Wishes: "उमंग दिल में....", बसंत पंचमी पर भेजें ये शुभकामना संदेश, मां सरस्वती की बरसेगी कृपा
Basant Panchami 2025: इस बार बसंत पंचमी का त्यौहार 2 फरवरी 2025 को पड़ रहा है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाए जाने वाले बसंत पंचमी पर्व से ही बसंत ऋतु का आगमन होता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन विद्या और वाणी की देवी मां सरस्वती प्रकट हुई थीं।
ये ही वजह है कि इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और घर में मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है और उन्हें भोग चढ़ाया जाता हैं। मां सरस्वती को वाणी और ज्ञान की देवी माना गया है। वसंत पंचमी के त्योहार का खास महत्व है। इस पबसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आप ये शुभकामना संदेश भेज को अपनों को बसंत पंचमी बधाई दे सकते हैं।

मां सरस्वती की प्रार्थना मंत्र
या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा।।
बंसत पंचमी पर भेजें ये शुभकामना संदेश
1- उमंग दिल में और आंखों में है प्यार,
खुशियां लेकर आया बसंत का त्योहार
बसंत पंचमी की शुभकामनाएं।
2- माता सरस्वती की कृपा अर्जित करें,
दुष्कर्मों को जीवन में वर्जित करें,
बना रहे सदा आपस में प्यार और दुलार,
आओ मिलकर मनाए बसंत पंचमी का त्योहार।
3- किताबों का साथ हो, कलम पर हाथ हो,
कॉपियां आपके पास हो, पढ़ाई दिन रात हो,
जिंदगी के हर इम्तिहान में आप पास हो,
जिह्वा में मृदु, रस भर शब्दों को कोमलता दो,
जीत सकूँ जीवन की हर प्रतियोगिता मैं,
माँ सरस्वती ऐसी वाणी का वर दो,
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
4- तू स्वर की दाता है, तू ही वर्णों की ज्ञाता।
तुझमें ही नवाते शीष, हे शारदा मैया, दे अपना आशीष।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
5- पीले पीले सरसों के फूल, पीली उड़े पतंग,
आपके जीवन में रहे सदा बसंत के रंग।
बसंत पंचमी की ढेर सारी शुभकामनाएं
6- लेकर मौसम की बहार, आया वसंत ऋतु का त्योहार,
आओ हम सब मिल के मनाए, दिल में भर के उमंग और प्यार,
7- किताबों का साथ हो, कलम पर हाथ हो,
कॉपियां आपके पास हो, पढ़ाई दिन रात हो,
जिंदगी के हर इम्तिहान में आप पास हो,
8- सरस्वती पूजा का यह प्यारा त्योहार, जीवन में खुशी लाएगा अपार,
सरस्वती विराजे आपके द्वार, मेरी शुभकामनाएं करें स्वीकार
9- रंग बरसे पीला और छाए, सरसों सी उमंग,
आपके जीवन में , बसंत के ये अनमोल रंग छा जाएं,
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
10- लेकर मौसम की बहार, आया बसंत ऋतु का त्योहार,
आओ हम सब मिलके मनाए, दिल में भर के उमंग और प्यार
11- मां सरस्वती के दिव्य आशीर्वाद से आपका जीवन बने सफल आनंद,
शांति और समृद्धि से भर जाए आपका घर
हर ओर बरसे खुशहाली और काम बने कुशल, बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications