Baglamukhi Jayanti 2025: कौन हैं बगलामुखी माता? जानिए पूजाविधि और कथा
Baglamukhi Jayanti 2025: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन बगलामुखी जयंती मनाई जाती है। दस महाविद्याओं में माता बगलामुखी का आठवां स्थान है। इन देवी की पूजा, आराधना, हवन मुख्यत: शत्रुओं का नाश और कोर्ट कचहरी के मुकदमों में विजय प्राप्ति के लिए किया जाता है।
देवी का हवन करने से समस्त सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जीवन सुखों से भर जाता है और व्यक्ति के सारे ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। बगलामुखी देवी का पूजन करने से शनि की साढ़ेसाती, ढैया, ग्रहण दोष, कालसर्प दोष, नाग दोष आदि की भी शांति होती है।

बगलामुखी जयंती आज पूरे देश में मनाई जा रही है। आज वृद्धि योग भी है, जिसमें की गई पूजा से जीवन के सुखों में वृद्धि होती जाती है।
स्तंभन की देवी कहलाती हैं बगलामुखी माता
बगलामुखी को स्तंभन की देवी भी कहा जाता है, अर्थात् जो साधन शुद्धि चित्त से बिना किसी लालच के देवी का पूजन करता है, देवी उसके सारे शत्रुओं का नाश कर देती है और सर्वत्र विजय दिलाती है। बगलामुखी देवी को आकर्षण और वशीकरण की देवी भी कहा जाता है।
पांडवों ने भी की थी पूजा (Baglamukhi Jayanti 2025)
महाभारत काल में कौरवों पर विजय प्राप्त करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण के आदेश पर पांडवों ने भी माता बगलामुखी की पूजा की थी। इस कारण वे महाभारत के युद्ध में विजय प्राप्त कर सके। बगलामुखी देवी के मंदिर मध्य प्रदेश में उज्जैन के समीप नलखेड़ा और दतिया में हैं।
कांगड़ा में है बगलामुखी का मंदिर (Baglamukhi Jayanti 2025)
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भी बगलामुखी का मंदिर है। बगलामुखी देवी की साधना को अत्यंत तीव्र फल देने वाली और गुप्त बताया गया है। देवी की साधना मुख्य रूप से रात्रि में की जाती है। अमावस्या, मंगलवार, शनिवार, गुप्त नवरात्रि की रात्रियों में या किसी विशेष पर्व पर की जाती है।
कैसा है देवी का स्वरूप (Baglamukhi Jayanti 2025)
माता बगलामुखी का स्वरूप सौम्य और सौभाग्यदायक है। बगलामुखी देवी सदैव पीले वस्त्र धारण करती हैं और इनका श्रृंगार पीले पुष्पों से किया जाता है। माता बगलामुखी की आराधना, हवन प्रारंभ करने से पूर्व हरिद्रा गणेश का आहृवान किया जाता है। देवी के पूजन में भी हल्दी का उपयोग प्रमुखता से किया जाता है। इसलिए देवी का एक नाम पीतांबरा भी है।












Click it and Unblock the Notifications