Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल आज, कीजिए हनुमान स्तुति का पाठ, संवर जाएगा जीवन

Bada Mangal 2025: आज ज्येष्ठ मास का दूसरा 'बड़ा मंगल' है, जिसे 'बुढ़वा मंगल' भी कहते हैं, मान्यता है कि जो व्यक्ति ज्येष्ठ मास में या बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा सच्चे मन से करता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उस पर आने वाली हर मुसीबत को भगवान हर लेते हैं।

उत्तर भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में, 'बड़ा मंगल' एक विशेष उत्सव के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन जगह-जगह भंडारे लगते हैं और हनुमान चालीसा या सृंदरकांड का पाठ किया जाता है।

Bada Mangal 2025

अगर आप किसी आयोजन का हिस्सा नहीं बन पाए हैं तो आज के दिन आप घर में हनुमान स्तुति का पाठ जरूर करें, जो ऐसा करता है उसकी सभी बाधाएं दूर होती हैं और उसका जीवन संवर जाता है।

ज्येष्ठ मास में बाकी बचे 3 मंगल निम्नलिखित हैं

हनुमान स्तुति ( Hanuman Stuti)

  • हनुमानजी स्तुति,
  • जय बजरंगी जय हनुमाना,
  • रुद्र रूप जय जय बलवाना,
  • पवनसुत जय राम दुलारे,
  • संकट मोचन सिय मातु के प्यारे ॥
  • जय वज्रकाय जय राम केरू दासा,
  • हृदय करतु सियाराम निवासा,
  • न जानहु नाथ तोहे कस गोहराई,
  • राम भक्त तोहे राम दुहाई ॥
  • विनती सुनहु लाज रखहु हमारी,
  • काज कौन जो तुम पर भारी,
  • अष्टसिद्धि नवनिधि केरू भूपा,

हनुमान स्तुति का पाठ मानसिक शांति प्रदान करता है

  • बखानहु कस विशाल अति रूपा ॥
  • धर्म रक्षक जय भक्त हितकारी,
  • सुन लीजे अब अरज हमारी,
  • भूत प्रेत हरहु नाथ बाधा,
  • सन्तापहि अब लाघहु साधा ॥
  • मान मोर अब हाथ तुम्हारे,
  • करहु कृपा अंजनी के प्यारे,
  • बन्दतु सौरभ दास सुनहु पुकारी,
  • मंगल करहु हे मंगलकारी ॥

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा करने से क्या फायदा होता है?

बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा करने से भय, बाधा, रोग और शत्रु से रक्षा होती है, आत्मबल, साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

हनुमान जी की पूजा करने से क्या लाभ होता है?

संकटमोचन कहे जाने वाले बजरंगबली को स्मरण करने मात्र से ही जीवन के संकटों का नाश होता है।

हनुमान स्तुति का क्या महत्व है?

हनुमान जी की स्तुति करने से मानसिक शांति, साहस, बल, बुद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+