Ayodhya Ram Mandir Aarti: आरती के वक्त होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, अतिथियों के हाथ में होगी घंटी

Ayodhya Ram Mandir Aarti: आज 500 सालों का इंतजार खत्म हुआ है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा थोड़ी ही देर में हो जाएगी औरे जैसे ही ये होगा वैसे ही श्री राम की आरती की जाएगी। जिस वक्त ये आरती होगी उस वक्त सभी अतिथियों के हाथ में घंटी रहेगी।

 Ayodhya Ram Mandir Aarti:

आरती के समय सेना के हेलीकॉप्टर अयोध्या में पुष्प वर्षा करेंगे और 30 कलाकार अलग-अलग भारतीय वाद्यों का वादन करते रहेंगे। जो लोग अयोध्या नहीं पहुंच सकते हैं, वो घर बैठ कर ही श्री राम की पूजा निम्नलिखित आरती करें, ऐसा करने से उनके प्रभुत्व में वृ्द्धि होगी।

श्री राम की आरती

  • आरती कीजै रामचन्द्र जी की।
  • हरि-हरि दुष्टदलन सीतापति जी की॥
  • पहली आरती पुष्पन की माला।
  • काली नाग नाथ लाये गोपाला॥
  • दूसरी आरती देवकी नन्दन।
  • भक्त उबारन कंस निकन्दन॥
  • तीसरी आरती त्रिभुवन मोहे।
  • रत्‍‌न सिंहासन सीता रामजी सोहे॥
  • चौथी आरती चहुं युग पूजा।
  • देव निरंजन स्वामी और न दूजा॥
  • पांचवीं आरती राम को भावे।
  • रामजी का यश नामदेव जी गावें॥
 Ayodhya Ram Mandir Aarti:

आरती श्री रामचन्द्र जी की

  • जगमग जगमग जोत जली है । राम आरती होन लगी है ।।
  • भक्ति का दीपक प्रेम की बाती । आरति संत करें दिन राती ।।
  • आनन्द की सरिता उभरी है । जगमग जगमग जोत जली है ।।
  • कनक सिंघासन सिया समेता । बैठहिं राम होइ चित चेता ।।
  • वाम भाग में जनक लली है । जगमग जगमग जोत जली है ।।
  • आरति हनुमत के मन भावै । राम कथा नित शंकर गावै ।।
  • सन्तों की ये भीड़ लगी है । जगमग जगमग जोत जली है ।।

भगवान राम पूजा मंत्र

  • ऊं रामचंद्राय नमः
  • रां रामाय नमः
  • ऊं नमो भगवते रामचंद्राय
  • ॐ जानकीकांत तारक रां रामाय नमः॥
  • हुं जानकी वल्लभाय स्वाहा ।

एकश्लोकि रामायण

  • आदौ रामतपोवनादिगमनं हत्वा मृगं कांचनं
  • वैदेहीहरणं जटायुमरणं सुग्रीवसम्भाषणम्।
  • बालीनिग्रहणं समुद्रतरणं लंकापुरीदाहनं
  • पश्चाद्रावणकुंभर्णहननमेतद्धि रामायणम्।।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+