Pradosh Vrat Puja: नहीं हो रही शादी, छाई है कंगाली तो आज जरूर करें ये उपाय
Pradosh Vrat Puja: आषाढ़ मास का प्रदोष व्रत आप अपने साथ सर्वार्थसिद्धि योग भी लेकर आया है। आज व्रत रखकर शिवजी का पूजन अभिषेक करने से जीवन के सारे संकटों का नाश हो जाता है।
प्रदोष के दिन लोग अपनी श्रद्धा भक्ति और जानकारी के अनुसार व्रत पूजन तो करते ही हैं लेकिन इस बार कुछ विशेष उपाय करके अपनी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।

आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में-
धन संपत्ति के लिए
आज प्रदोष व्रत रखकर शिवजी का अभिषेक गन्ने के रस से करें और 108 बिल्वपत्र अर्पित करें। प्रत्येक बिल्वपत्र पर अष्टगंध से ऊं नम: शिवाय लिखें। अपने सामने एक चौकी पर मिट्टी के कलश को मिश्री से भर दें और इसका मुंह सफेद कपड़े से बांध दें। अब शिवजी के 1008 नामों का उच्चारण करें। बाद में यह कलश किसी शिव मंदिर में जाकर रख आएं। इस प्रयोग से आपकी धन संबंधी रुकावटें शीघ्रता से दूर होंगी।
स्वास्थ्य कामना के लिए
यदि घर-परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब है और अनेक उपचार करवाने के बाद भी कोई लाभ नहीं हो रहा है तो आषाढ़ी प्रदोष के दिन व्रत रखकर शिवजी का अभिषेक मिश्री युक्त दूध से करें और पंचोपचार से पूजन करें। सफेद चंदन का त्रिपुंड शिवजी को लगाएं और 108 बिल्वपत्र अर्पित करें। किसी ब्राह्मण दंपति को भोजन करवाकर दक्षिणा भेंट करें। या भोजन बनाने की सामग्री भेंट करें। शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलने लगेगा।
आजीविका के लिए
कई लोग बहुत मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें नौकरी या व्यापार में मनोवांछित लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे लोग शिवजी का अभिषेक मिश्री युक्त दही से करें। शिवजी को 108 बिल्वपत्र अर्पित करें और प्रत्येक बिल्वपत्र पर अष्टगंध से ऊं लिखें। शिवजी को जनेऊ और सफेद चंदन भेंट करें। कर्पूर से आरती करें।
शीघ्र विवाह के लिए
जिन युवक-युवतियों का विवाह नहीं हो रहा है वे इस प्रदोष से प्रारंभ करके लगातार 11 प्रदोष व्रत रखें और शिवजी के साथ पार्वती का पूजन भी करें। कन्याएं माता पार्वती को सुहाग की सारी सामग्री भेंट करके उनकी मांग में सिंदूर भरें। युवक शिवजी को जनेऊ का जोड़ा भेंट करें।












Click it and Unblock the Notifications