Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा के लिए कौन कर सकता है आवेदन और क्या हैं जरूरी शर्तें?

Amarnath Yatra 2025: हिंदु धर्म की सबसे पवित्र और कठिन यात्राओं में से एक अमरनाथ यात्रा जल्द शुरू होगी। बेहद कठिन रास्ते से गुजरने वाली इस यात्रा को लेकर पहले से ही श्रद्धालुओं पंजीकरण कराना पड़ता है। हर साल लाखों श्रद्धालु जम्मू कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में अमरनाथ यात्रा पर भगवान शिव के पवित्र हिमलिंग के दर्शन के लिए निकलते हैं।

यह यात्रा श्रद्धा, आस्था और साहस की एक अनूठी मिसाल है। लेकिन इस यात्रा में शामिल होने के लिए कुछ जरूरी नियम और शर्तें हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है।

Amarnath-Yatra-2025

अगर आप 2025 में अमरनाथ यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानें कि कौन-कौन इस यात्रा के लिए अप्लाई कर सकता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Amarnath Yatra 2025: कौन कर सकता है आवेदन?

  • 18 से 70 वर्ष की उम्र वाले व्यक्ति ही इस यात्रा के लिए पात्र हैं।
  • 13 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक आयु के लोग यात्रा नहीं कर सकते।
  • गर्भवती महिलाएं (6 माह से अधिक की गर्भावस्था) यात्रा के लिए अनुमति प्राप्त नहीं कर सकतीं।

अमरनाथ यात्रा एक कठिन और ऊंचाई वाली ट्रैकिंग यात्रा है जो कई दुर्गम रास्ते से होकर गुजरती है इसलिए इस यात्रा पर जाने से पहले आपको Compulsory Health Certificate (CHC) लेना जरूरी है। यह सर्टिफिकेट एक अधिकृत डॉक्टर या मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी होना चाहिए ये परमिट केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को मिलता है, जो मेडिकल फिटनेस में योग्य पाए जाते हैं।

आवेदन के समय एक वैध सरकारी पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) देना जरूरी होता है। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है इसके लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। बिना पंजीकरण के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती।

Amarnath Yatra 2025: कैसे करें आवेदन?

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
  • वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरते समय CHC, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB), जम्मू एंड कश्मीर बैंक (J&K Bank), यस बैंक, और कुछ सहकारी बैंकों की चुनिंदा शाखाओं के माध्यम से भी पंजीकरण किया जा सकता है।
  • बैंक शाखाएं श्रद्धालुओं से आवेदन फॉर्म लेकर, उनकी जांच कर यात्रा परमिट जारी करती हैं।

यात्रा परमिट क्या होता है?

यात्रा के लिए SASB द्वारा एक यात्रा परमिट (Yatra Permit) जारी किया जाता है, जिसमें यात्रा की तिथि, मार्ग (पहलगाम या बालटाल) और यात्री का विवरण होता है। यह परमिट यात्रा के दौरान हर स्थान पर दिखाना आवश्यक होता है।

अमरनाथ यात्रा 2025 की संभावित शुरुआत जुलाई के पहले सप्ताह में होगी और अगस्त के आखिरी सप्ताह तक चलेगी (श्रावण पूर्णिमा/रक्षाबंधन तक)।

Amarnath Yatra 2025 news: यात्रा पर जाने के लिए अपने साथ क्या रखें?

  • गर्म कपड़े, रेनकोट, दवाइयां
  • टॉर्च, ऊनी दस्ताने, टोपी
  • पहचान पत्र, परमिट की कॉपी
  • जरूरी मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी

महत्वपूर्ण सावधानियां

  • ऊंचाई की वजह से ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, इसलिए धीमे-धीमे चलें।
  • यात्रा से पहले हल्का व्यायाम और योग करने की सलाह दी जाती है।
  • किसी भी प्रकार की बीमारी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+