Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया तिथि, शुभ मुहर्त, पूजा विधि, मां लक्ष्‍मी की कृपा के लिए करें ये काम

Akshaya Tritiya 2023: इस बार अक्षय तृतीय पर एक साथ 6 शुभ योग बन रहे हैं। इसलिए इस साल अक्षय तृतीया और भी खास है इस दिन ये उपाय करने से मां लक्ष्‍मी आप पर कृपा बरसाएंगी।

Akshaya tritiya

अक्षय तृतीया हिंदूओं द्वारा मनाए जाने वाला पर्व है। अक्षय तृतीया हिंदू त्योहार को अकती या अखा तीज के रूप में भी जाना जाता है। यह हिंदुओं और जैनियों द्वारा मनाया जाता है। इस दिन को सबसे शुभ अवसरों में से एक माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष तृतीया (चंद्र दिवस) को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस बार अक्षय तृतीया 2023 शनिवार, 22 अप्रैल को पड़ रहा है इसी दिन ये मनाया जाएगा।

अक्षय तृतीया का महत्‍व

अक्षय शब्द का अर्थ है कभी कम न होने वाला। इसलिए इस दिन कोई भी जप, यज्ञ, पितृ-तर्पण, दान-पुण्य करने का फल कभी कम नहीं होता और व्यक्ति के पास सदैव बना रहता है।

धन प्राप्ति के लिए इस दिन जरूर करें ये काम

ये दिन शुभ कार्य और किसी भी चीज की खरीददारी के लिए शुभ होता है। इस दिन सोना खरीदना शुभ होता है। माना जाता है इस दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्‍मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। खरीदारी के अलावा इस दिन दान कर्म करने का बहुत अधिक महत्व होता है।

Akshaya tritiya

इस बार अक्षय तृतीया को एक साथ बन रहे शुभ योग

2023 की अक्षय तृतीया इसलिए और भी खास है क्‍योंकि इस दिन 6 शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन कोई पूजा अर्चना और शुभ कार्य करने से मां लक्ष्‍मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Akshaya tritiya 2023

मां लक्ष्‍मी के साथ जरूर करें गणेश और विष्‍णु भगवान की करें पूजा

अक्षय तृतीया के दिन भक्त भगवान गणेश, देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। लोग पीले वस्त्र धारण करते हैं। दूध, चावल और चना दाल से बने प्रसाद को देवी-देवताओं को चढ़ाया जाता है और बाद में परिवार के सदस्यों के बीच वितरित किया जाता है।

अक्षय तृतीया 2023 समय, शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार 2023 में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 22 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 49 मिनट से हो रही है। ये शुभ मुहूर्त 23 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+