कर्मठ सब इंस्पेक्टर को थानाध्यक्ष बनाने का योगी सरकार का आदेश, 50 प्रतिशत थानों में होगा लागू
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 50 प्रतिशत थानों में कर्मठ सब इंस्पेक्टरों को थानाध्यक्ष बनाने का आदेश जारी किया है। इसके तहत अब प्रदेश के सभी जिलों में अब 50 प्रतिशत थानों पर सब इंस्पेक्टरों को प्रभारी (थानाध्यक्ष) बनाया जा सकेगा। अभी तक केवल एक तिहाई थानों पर ही उन्हें प्रभारी बनाया जा सकता था। इस संबंध में मंगलवार को नया शासनादेश जारी किया गया।

वर्ष 2018 में जारी शासनादेश को संशोधित करके यह बदलाव किया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि इंस्पेक्टरों व सब इंस्पेक्टरों की तैनाती उनकी उपयुक्तता, योग्यता, कर्मठता, कार्यकुशलता, सत्यनिष्ठा एवं व्यवहारिक दक्षता के आधार पर ही की जाएगी। इससे उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंस्पेक्टरों व सब इंस्पेक्टरों का मनोबल बढ़ेगा। यह उद्देश्य पूरा करने के लिए यदि जरूरी हो तो दो तिहाई थानों में इंस्पेक्टरों की तैनाती की व्यवस्था को शिथिल करते हुए यदि योग्य व उपयुक्त इंस्पेक्टर उपलब्ध नहीं हैं तथा सब इंस्पेक्टर उपलब्ध हैं तो 50 प्रतिशत तक सब इंस्पेक्टरों की तैनाती की जा सकती है।
अपर मुख्य सचिव गृह ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी थानों में योग्य, कर्मठ, कार्यकुशल और अच्छी सत्यनिष्ठा वाले थानाध्यक्ष ही तैनात हों। संबंधित पुलिस कमिश्नर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिसलखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्चों को उनकी सरकार प्रत्येक महीने 4,000 रुपए का आर्थिक मदद देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह राश बच्चों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर करेगी। राज्य सरकार ऐसे बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था के लिए भी काम कर रही है। यूपी के सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अपने पति को खोने वाली महिलाओं के लिए भी सरकार काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications