120 राजकीय महाविद्यालयों को टैबलेट देगी योगी सरकार, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में स्थित राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके चलते अब आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजकीय महाविद्यालयों को डिजिटल इंडिया के तहत प्रीलोडेड टैबलेट दिए जाएंगे। इस सुविधा के बाद महाविद्यालयों पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकेगा।

 Yogi govt will give tablet to colleges

120 राजकीय महाविद्यालयों को मिलेंगे 1080 प्रीलोडेड टेबलेट
प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के ग्रामीण इलाकों में बसे 120 राजकीय महाविद्यालयों को 1080 प्रीलोडेड टैबलेट वितरित किए जाएंगे। ये सभी प्रीलोडेड टैबलेट महाविद्यालयों के पुस्तकालय में रखे जाएंगे, जहां पहुंचकर विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकेगा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने इसके लिए 1 करोड़ 68 लाख 75 हजार का बजट पास कर दिया है।

इसी सत्र में टैबलेट वितरित करने के दिए निर्देश
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल में राजकीय महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 1 करोड़ 68 लाख 75 हजार का बजट पास कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश देते हुए इसी सत्र यानि साल 2021-22 में ही चिन्हित सभी राजकीय महाविद्यालयों को टैबलेट वितरित करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+