विश्व पर्यावरण दिवस: CM तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखण्ड सदन के परिसर में लगाया पौधा

देहरादून, जून 5। पर्यावरण दिवस के मौके शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने जीएमएस रोड स्थित भागीरथीपुरम आवास पर वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जामुन का पेड़ लगाया।

Tirath singh rawat

इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर घोषणा की है कि राज्य में स्थित समस्त गांवों एवं गांवों के आस-पास के क्षेत्र में स्थित तालाबों-जल निकायों, जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं, उन सब का अगले 1 वर्ष में पुनर्जीवन किया जाएगा तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में जलवायु परिवर्ततन सम्बन्धी कार्यों को मुख्यधारा में लाने हेतु राज्य में क्लाइमेट बजटिंग प्रारम्भ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। पर्यावरण की सुरक्षा आम आदमी के जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉलिथीन मुक्त उत्तराखंड बनाने का हमारा संकल्प है, जो कि आम जनता के सहयोग से ही सम्भव है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखंड वासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड अपनी वन सम्पदा और नदियों के कारण पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का ध्वज वाहक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+