उत्तराखंड में लौट रहे प्रवासियों को उपनल के जरिए तीरथ सरकार देगी रोजगार

देहरादून। कोरोना काल में बेरोजगारी से जूझ रहे प्रदेश के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। Covid-19 महामारी को देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि पहले की तरह राज्य में लौट रहे प्रवासियों को अनुभव, योग्यता, कौशल के अनुसार उनके निवास के नजदीक 'उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड' यानी उपनल के जरिये नौकरी दी जाएगी। पहले की व्यवस्था को एक और साल बढ़ाते हुए 31 मार्च 2022 तक कर दिया गया है।

Uttarakhand govt to give jobs to returning migrants

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि वर्तमान महामारी के समय में राज्य के युवाओं को रोज़गार अवसर मुहैया कराने के मामले को सीएम तीरथ सिंह रावत ने फोकस में रखा है। खुशी की बात है कि कोविड महामारी के कठिन समय में बेरोज़गारों के लिए उपनल के माध्यम से रोजगार दिए जाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है।'

बता दें कि 16 सितम्बर 2020 को जारी सरकारी आदेश के मुताबिक रजिस्टर्ड कैंडिडेटों को उपनल के माध्यम से रोज़गार मुहैया करवाए जाने की व्यवस्था 31 मार्च 2021 तक के लिए ही की गई थी। लेकिन सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के गंभीर संकट के मद्देनज़र इस व्यवस्था को और एक साल तक के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, जिसे मंज़ूरी मिल गई।

सरकार यह आश्वासन दे रही है कि इससे राज्य के बेरोजगारों को अनुभव, योग्यता, कौशल के अनुसार रिहायशी इलाके के पास ही रोज़गार मिल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+