US-India Space Business Forum: बेंगलुरु में यूएस-इंडिया स्पेस बिजनेस फोरम, अंतरिक्ष विज्ञान में निवेश की पहल
US-India Space Business Forum 2026: बेंगलुरु में 10-11 फरवरी को आयोजित यू.एस.-इंडिया स्पेस बिजनेस फोरम ने अंतरिक्ष विज्ञान की दिशा में भारत और अमेरिका के बीच बड़े सहयोग और निवेश की उम्मीद जगाई है। दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक अंतरिक्ष सहयोग को नई दिशा देने वाला कार्यक्रम आयोजित हुआ है।
यू.एस. कॉन्सुलेट जनरल चेन्नई ने यू.एस.-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) के सहयोग से इस दो दिवसीय कार्यक्रम की मेजबानी की। यह आयोजन भारत में आयोजित पहले अमेरिकी व्यापार मिशन का प्रमुख कार्यक्रम था, जो विशेष रूप से कमर्शियल स्पेस सेक्टर पर केंद्रित था।

US-India Space Business Forum: 14 अमेरिकी कंपनी का दौरा
इस मिशन के तहत 14 बड़ी अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनियों के 23 वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत का दौरा किया। अमेरिकी वाणिज्य विभाग और बिजनेस काउंसिल फॉर इंटरनेशनल अंडरस्टैंडिंग (BCIU) ने इस पहल का आयोजन किया। कार्यक्रम में दोनों देशों के 200 से अधिक सरकारी और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
US-India Space Business Forum 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में बनेगी साझेदारी
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि यह फोरम अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी अंतरिक्ष क्षेत्र में नए प्रयोग और रिसर्च की दिशा में बड़े मुकाम तय कर सकती है। यह दोनों देशों की वाणिज्यिक विकास के प्रति साझा सोच को भी दिखाती है। उन्होंने भारत को अंतरिक्ष सहयोग विस्तार में एक महत्वपूर्ण साझेदार बताया। फोरम के दौरान "Axiom-4 मिशन टू द इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन: लेसन्स एंड द वे फॉरवर्ड" सत्र भी आयोजित किया गया था। इसमें भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन प्रसांत बालाकृष्णन नायर और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भाग लिया। इस चर्चा में भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों और सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
US-India Space Business Forum: भविष्य के लिए उम्मीद
दो दिवसीय फोरम में बाजार पहुंच, सरकारी खरीद, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश सुधार और निर्यात नियंत्रण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। Amazon, SpaceX, Axiom Space सहित कई प्रमुख अमेरिकी कंपनियां इस मिशन में शामिल रहीं। फोरम के बाद प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली जाकर भारतीय सरकारी और औद्योगिक हितधारकों से साझेदारी के अवसरों पर चर्चा करेगा। यह पहल वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में अमेरिका-भारत साझेदारी की बढ़ती गति को दर्शाती है।












Click it and Unblock the Notifications