हरियाणा: लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 600 स्वास्थ्य केन्द्रों को ई-उपचार प्रणाली से जोड़ेंगे

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ऐलान किया है कि, सूबे में ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 600 स्वास्थ्य केन्द्रों को ई-उपचार प्रणाली से जुड़वाएंगे। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भी शामिल होंगे। इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए।

To provide better health facilities to people, 600 health centers will be connected with e-treatment system in Haryana

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि, इस प्रणाली से जुडऩे के लिए शीघ्र ही एक मोबाइल ऐप बनाया जाए जिससे कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही चिकित्सक से मिलने का समय तय कर सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मरीजों की जांच रिपोर्ट को एसएमएस या ऑनलाइन तरीके से भेजना सुनिश्चित करें। इसके अलावा चिकित्सक द्वारा मरीजों को बताई गई दवाइयों तथा टैस्ट का रिकार्ड भी ऑनलाइन रखने को कहा गया है।

To provide better health facilities to people, 600 health centers will be connected with e-treatment system in Haryana

विज ने कहा कि वर्तमान में राज्य के 56 स्वास्थ्य केन्द्रों पर ई-उपचार की सुविधा दी जा रही है। इनमें राज्य के 22 जिला अस्पतालों, 8 उप जिला अस्पतालों, 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, एक आयुष मेडिकल कॉलेज तथा 3 मेडिकल कॉलेज शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+